×

धमाकों से हिले मंदिर-मकान: पाकिस्तान ने की दनादन फायरिंग, अब भारत लेगा बदला

पाकिस्तानी सेना ने घाटी के कठुआ और पुंछ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (LOC) पर कई सेक्टरों में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और मोर्टार के गोले दागे। वहीं कई गोलियां एक मंदिर और कुछ मकानों में लगी हैं।

Newstrack
Published on: 1 Nov 2020 8:38 AM GMT
धमाकों से हिले मंदिर-मकान: पाकिस्तान ने की दनादन फायरिंग, अब भारत लेगा बदला
X
पाकिस्तानी सेना ने घाटी के कठुआ और पुंछ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा और LOC पर कई सेक्टरों में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और मोर्टार के गोले दागे।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में इस बार फिर से पाकिस्तान(Pakistan) अपनी औझल हरकतों का परिचय देते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा(International Border) पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। ऐसे में पाकिस्तानी सेना ने घाटी के कठुआ और पुंछ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (LOC) पर कई सेक्टरों में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और मोर्टार के गोले दागे। वहीं कई गोलियां एक मंदिर और कुछ मकानों में लगी हैं। इस बारे में अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें...बुन्देलखण्ड में हाहाकार: किसानों पर मंडराया बीज का संकट, पढ़ें पूरी खबर

एक मंदिर और कुछ मकान अंशिक रूप से क्षतिग्रस्त

सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन और गोलाबारी के बारे में अधिकारियों ने बताया कि सेना और सीमा सुरक्षा बल ने इसका समुचित जवाब दिया और भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

साथ ही अधिकारियों ने बताया कि कठुआ जिले में आईबी के पास हीरानगर सेक्टर में मनियारी, चंदवा और लोंदी गावों में गोलीबारी से भगवान शिव का एक मंदिर और कुछ मकान अंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

ये भी पढ़ें...गैस बुकिंग पर बड़ी खबर: जारी हुआ ये नया नंबर, आज से बदले कई नियम

army camp फोटो-सोशल मीडिया

आगे उन्होंने बताया कि कुछ मवेशियों को गोलियां लगी हैं और पशु चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीमा पार से गोलीबारी शनिवार रात करीब 9.45 बजे शुरू हुई, इसके बाद दोनों ओर से रविवार सुबह 5.25 बजे तक गोलीबारी जारी रही। इससे इलाके के लोगों में भय का माहौल बन गया और उन्होंने रात भूमिगत बंकरों में गुजारी।

ये भी पढ़ें...इस्लामोफोबिया नहीं, ये हकीकत है, पाकिस्तान की असेंबली ने बयां किया सच: राजनाथ सिंह

शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टर में गोलियां

इस पर रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह करीब 7:30 बजे पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए एलओसी पर पुंछ जिले में शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टर में गोलियां चलाईं और मोर्टार के गोले दागे। भारतीय सेना इसका समुचित जवाब दे रही है।

बता दें कि भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसे में शुक्रवार रात को भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने करीब साढ़े सात घंटे रुक-रुक कर गोलाबारी जारी रही। जिसका बीएसएफ के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

ये भी पढ़ें...मंदबुद्धि से हैवानियत: गैंगरेप के बाद डीएम से लगाई गुहार, मर गई तो दर्ज हुई FIR

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story