TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

UP Nikay Chunav 2023: जालौन की एट नगर पंचायत पर पहली बार महिला बनेंगी अध्यक्ष, पार्टियों ने लगाया दमखम

Jalaun News: जनपद की सबसे बड़ी एट नगर पंचायत में इस बार पहली बार अध्यक्ष का चुनाव होने जा रहा है। इसमें आरक्षण लागू होते ही यह सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई। अध्यक्ष का साथ देने के लिए सदन में भी महिलाओं की भागीदारी अधिक दिखाई देगी।

Afsar Haq
Published on: 12 April 2023 3:09 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023: जालौन की एट नगर पंचायत पर पहली बार महिला बनेंगी अध्यक्ष, पार्टियों ने लगाया दमखम
X
(Pic: Social Media)

Jalaun News: नवसृजित एट नगर पंचायत में पहली बार महिला अध्यक्ष पद दायित्व संभालेंगी। यह सीट दलित महिला के लिए आरक्षित है। इस पद को हासिल करने के लिए क्षेत्र में कई महिलाएं दावेदारी कर रही हैं। जिनमें ज्यादातर ऐसी हैं, जिनके पति राजनीति से जुड़े रहे हैं और उनके भरोसे वो चुनावी नैया को पार लगाने की उम्मीद बनाए हुए हैं।

लंबी कवायद के बाद हासिल हुआ नगर पंचायत का दर्जा

जनपद की सबसे बड़ी एट नगर पंचायत में इस बार पहली बार अध्यक्ष का चुनाव होने जा रहा है। इसमें आरक्षण लागू होते ही यह सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई। अध्यक्ष का साथ देने के लिए सदन में भी महिलाओं की भागीदारी अधिक दिखाई देगी। 2017 में जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे और उनका एट आगमन हुआ था। उसी समय उन्होंने एट ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बनाने की घोषणा उन्होंने मंच से की थी। मंत्रिमंडल से भी नगर पंचायत का दर्जा दिला दिया गया था। लेकिन उसी समय विधानसभा के चुनाव आने के बाद सरकार बदल गई और नगर पंचायत भी अधर में लटक गई।

इस बार नवसृजित है नगर पंचायत

योगी सरकार में भाजपा के सदर विधायक ने पैरवी करते हुए इसे नगर पंचायत बनाने के लिए प्रयास किया। प्रस्ताव मंत्रिमंडल में पास कराकर नगर पंचायत का दर्जा दिलाया गया। 2018 में अधिसूचना जारी करते हुए सीमांकन भी शुरू हो गया। 2020 में सरकार ने प्रशासनिक अफसर नियुक्त करते हुए ग्राम पंचायत को खत्म करते हुए एट को नगर पंचायत में तब्दील कर दिया। इसके बाद यहां विकास कार्य भी चल रहे थे। कयास लगाया जा रहा था कि उपचुनाव होंगे। लेकिन ग्राम पंचायत के चुनाव आने की वजह से मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इधर, नगर पंचायत का भी कार्यकाल पूरा होने की वजह से उप चुनाव नहीं हो सके। लेकिन पहली बार एट नगर पंचायत के होने जा रहे हैं चुनाव में अध्यक्ष पर दम भरने के लिए दलित महिलाएं अपने पति के साथ मैदान में नजर आ रही हैं। जिसके लिए सपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय भी जोर आजमाइश कर रहे हैं। अब तो यह आने वाला समय ही बताएगा कि ताजपोशी किस पार्टी की होगी और किस कौन सी महिला एट नगर पंचायत की पहली महिला अध्यक्ष बनेगी।

Afsar Haq

Afsar Haq

Next Story