×

Jalaun News: कल जालौन आएंगे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Jalaun News: मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर योजनाओं के बारे में जनता को संबोधित करने के लिए 20 जून मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पहुंचेंगे। साथ ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए जनता का समर्थन भी मांगेगे।

Afsar Haq
Published on: 19 Jun 2023 11:59 AM GMT
Jalaun News: कल जालौन आएंगे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम
X
डिप्टी सीएम केशव मौर्य: Photo- Social Media

Jalaun News: मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर योजनाओं के बारे में जनता को संबोधित करने के लिए 20 जून मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पहुंचेंगे। साथ ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए जनता का समर्थन भी मांगेगे। इसके अलावा वह जनपद में चल रहे विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारियों को दिशा निर्देश देंगे। केशव प्रसाद के साथ में भारत सरकार के केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री लघु सूक्ष्म भानु प्रताप सिंह भी उपस्थित रहेंगे। जनसभा की तैयारी के लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए हैं।

ये हैं जनपद में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या उरई के टाउन हॉल मैदान पहुंचेंगे। जहां पर भारतीय जनता पार्टी विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष व पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। साथ ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए संदेश देंगे। इसके अलावा वो उत्तर प्रदेश केंद्र सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करने जाएंगे। जिले के आलाअधिकारियों के साथ बैठक करके विकास कार्यों के बारे में दिशा निर्देश देंगे।

भाजपा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक केशव प्रसाद मौर्य 10:15 लखनऊ से हेलीकॉप्टर द्वारा उरई के पुलिस लाइन में उतरेंगे। जहां पर वह कार द्वारा जनसभा स्थल टाउन हॉल में पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय ग्रामीणों को संबोधित करेंगे।

इस दौरान वो केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की बखान करेंगे। साथ ही विधायक एवं भाजपा के पदाधिकारियों के साथ भी संवाद करेंगे। उसके उपरांत वे हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए रवाना होंगे। जनसभा को सफल बनाने के लिए विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के जिले के वरिष्ठ नेता कमर कसे हुए हैं। उनका प्रयास यहां ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुटाना है, ताकि अपनी क्षेत्रीय राजनीति का संदेश ऊपर तक पहुंचाया जा सके।

Afsar Haq

Afsar Haq

Next Story