×

CM योगी का जनता दरबार: व्हील चेयर पर आए 109 वर्षीय संत से मिले, पूरी की ये इच्छा

सीएम योगी जैसे ही जनता दर्शन से बाहर निकले वहां रामजानकी मंदिर, कुसम्‍ही से आए 109 वर्षीय महंत ओमकारनाथ पर उनकी नज़र पड़ी। दिव्‍यांगता की वजह व्‍हील चेयर पर आए बुजुर्ग संत को देखते ही सीएम उनके पास पहुंच गए। महंत ओमकारनाथ ने सीएम को बताया कि वह एक यज्ञ करा रहे हैं।

Newstrack
Published on: 21 March 2021 11:49 AM GMT
CM योगी का जनता दरबार: व्हील चेयर पर आए 109 वर्षीय संत से मिले, पूरी की ये इच्छा
X
CM योगी का जनता दरबार: व्हील चेयर पर आए 109 वर्षीय संत से मिले, पूरी की ये इच्छा

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आम लोगों से जुड़ाव का तरीका ही राजनीतिज्ञों की पारंपरिक भीड़ से अलग एक जनप्रिय छवि बनाता है। मदद की इच्छा लेकर उनके पास आने वाले लोगों से मिलना और उनकी मदद करना सुरक्षा प्रोटोकॉल से हटकर मनचाही पूरी करना उनके रूटीन में शामिल हैं। रविवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान सीएम योगी की यह छवि एक बार फिर बुलंद हुई। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में व्हील चेयर पर आए बुजुर्ग संत से मुख्यमंत्री खुद उनके पास जाकर मिले और उनकी मुराद पूरी की।

109 वर्षीय महंत ओमकारनाथ से जनता दर्शन में मिले सीएम योगी

सीएम योगी ने रविवार की सुबह जनता दर्शन में 500 से अधिक फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्‍होंने अधिकारियों को जनता की शिकायतों के समाधान में टालमटोल न करने की हिदायत दी और लोगों से कोविड-19 से बचाव की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।

cm yogi-2

सीएम योगी जैसे ही जनता दर्शन से बाहर निकले वहां रामजानकी मंदिर, कुसम्‍ही से आए 109 वर्षीय महंत ओमकारनाथ पर उनकी नज़र पड़ी। दिव्‍यांगता की वजह व्‍हील चेयर पर आए बुजुर्ग संत को देखते ही सीएम उनके पास पहुंच गए। महंत ओमकारनाथ ने सीएम को बताया कि वह एक यज्ञ करा रहे हैं।

जनता दर्शन में फरियादियों की शिकायतें

यज्ञ से पहले गोरक्षपीठाधीश्‍वर से मिलने की आस थी। वह आज पूरी हो गई। सीएम ने काफी देर तक उनसे बात की। इसके बाद मंदिर कार्यालय से यज्ञ के लिए मदद दिलाई। सीएम ने मंदिर में महंत ओमकारनाथ का आदर-सत्‍कार कर उन्‍हें विदा किया।

ये भी देखें: युद्ध होगा भयानक: तैयार महाशक्तिशाली ताइवान मिसाइल, अब क्या करेगा चीन

इसके पहले जनता दर्शन में फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद सीएम ने अधिकारियों से कहा कि वे जनता की समस्याओं का तत्वरित निस्तारण करें। इस काम में कोई टालमटोल नहीं होनी चाहिए। समाधान भी गुणवत्तापूर्ण ढंग से होना चाहिए ताकि पीड़ित संतुष्ट हो जाए।

cm yogi-3

सीएम दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में

बता दें कि सीएम दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हैं। उन्‍होंने जनता दर्शन में हिन्दू सेवाश्रम की कुर्सियों पर बैठे फरियादियों से बारी-बारी मुलाकात की। उनकी समस्याओं के समाधान का आश्‍वासन दिया।

साथ मौजूद अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित भी किया। जिला स्तरीय शिकायतों के लिए डीएम और एसएसपी और मण्डल के जिलों से आने वाली शिकायतों के लिए कमिश्नर और आईजी को निर्देशित किया।

ये भी देखें: कोरोना का कहर: मध्य प्रदेश में 23 मार्च को बजेगा सायरन, सभी को करना होगा ये काम

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story