×

UP Nikay Chunav 2023: विकास के मुद्दे पर होगी भाजपा की जीत: जसवंत सिंह सैनी

UP Nikay Chunav 2023: इस दौरान खेकड़ा से भाजपा प्रत्याशी नीलम धामा के समर्थन में पहुँचे मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर नगर निकाय चुनाव की शुरुआत हो चुकी हैं। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। विकास के मुद्दे पर निकाय चुनावों में जीत हासिल होगी।

Paras Jain
Published on: 29 April 2023 1:10 PM GMT (Updated on: 29 April 2023 1:10 PM GMT)
UP Nikay Chunav 2023: विकास के मुद्दे पर होगी भाजपा की जीत: जसवंत सिंह सैनी
X
जसवंत सिंह सैनी का स्वागत करती भाजपा नेत्री (फोटो: सोशल मीडिया)

UP Nikay Chunav 2023 Baghpat News: बागपत के खेकड़ा शहर के स्वर्णकार धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रभारी मंत्री व औद्योगिक विकास मंत्री जसवंत सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपाइयों ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। चुनावी माहौल पर लोगों से भाजपा को वोट करने की अपील की।

इस दौरान खेकड़ा से भाजपा प्रत्याशी नीलम धामा के समर्थन में पहुँचे मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर नगर निकाय चुनाव की शुरुआत हो चुकी हैं। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। विकास के मुद्दे पर निकाय चुनावों में जीत हासिल होगी। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल हैं। निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लहराएगी।

सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में एकजुट होने का आवाह्न किया गया। इस दौरान मंत्री ने वहां बैठी महिलाओं से भी 1 1मई को मतदान कर भारी मतों से बीजेपी प्रत्याशी को विजयी करने की अपील की। मंत्री ने सम्बोधित करते हुए ये भी कहा कि 11 मई को सभी लोगों को वोट डालने जाना है और महिलाओं से कहा कि पहले वोट बाद में चूल्हा चौका यानी यदि घर परिवार का कोई सदस्य यदि वोट डालने नहीं जाता तो उस दिन उसकी खाने की भी छुट्टी, पहले वोट डालो फिर चूल्हा चौका।

वहीं भाजपा प्रत्याशी नीलम धामा का कहना है कि हम विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। महिलाओं की सुरक्षा पर चुनाव लड़ेंगे और लोगों के बीच जाकर सरकार की नीतियों के बारे में बताएंगे। जनता का भरपूर प्यार और सहयोग मिल रहा है, निश्चित ही उनकी जीत होगी और खेकड़ा की जनता उन्हें जिताकर चेयरमैन बनाएगी। भाजपा लगातार लोगों के हित में काम कर रही है। इसी कड़ी में यहां भी काम होगा।

Paras Jain

Paras Jain

Next Story