×

Baghpat News: निर्वतमान चेयरमैन ने ठोंकी चुनावी ताल, कहा- ‘पांच साल में जो कराया, 50 वर्ष में मुमकिन नहीं था’

UP Nikay chunav 2023: सपा प्रत्याशी ने कहा कि उनके विकास कार्य जो पांच सालों में हुए हैं, वो 50 वर्ष में संभव नहीं थे, दूसरी ही तरफ बताया गया कि वो विकास के मुद्दे पर चुनावी मैदान में हैं। यानी इस बार अगर उन्हें मौका मिला तो क्षेत्र में लोगों को अभूतपूर्व विकास देखने को मिलेगा।

Paras Jain
Published on: 28 April 2023 6:26 PM GMT
Baghpat News: निर्वतमान चेयरमैन ने ठोंकी चुनावी ताल, कहा- ‘पांच साल में जो कराया, 50 वर्ष  में मुमकिन नहीं था’
X
समाजवादी पार्टी के मेयर पद की प्रत्याशी संगीता धामा (Pic: Newstrack)

Baghpat News: नगर पालिका चुनाव में खेकड़ा की निवर्तमान चेयरमैन संगीता धामा को समाजवादी पार्टी से टिकट मिल चुका है। वो समाजवादी पार्टी से यहां प्रत्याशी बनकर लोगों के बीच अपने काम गिना रही हैं। उनका कहना है कि जो विकास कार्य उन्होने अपने क्षेत्र में कराए हैं, ऐसा कहीं और नहीं देखा जा सकता है।

विकास के मुद्दे को बताया अहम

एक तरफ सपा प्रत्याशी ने कहा कि उनके विकास कार्य जो पांच सालों में हुए हैं, वो 50 वर्ष में संभव नहीं थे, दूसरी ही तरफ बताया गया कि वो विकास के मुद्दे पर चुनावी मैदान में हैं। यानी इस बार अगर उन्हें मौका मिला तो क्षेत्र में लोगों को अभूतपूर्व विकास देखने को मिलेगा। दरअसल, सपा प्रत्याशी ने अपने निजी आवास पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें उनके अलावा पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद थे। वार्ता में जिलाध्यक्ष रविन्द्र देव यादव ने कहा कि विकास के मुद्दों पर सपा फिर से चुनाव मैदान में है। पोस्टर विवाद पर सपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव ने कहा कि रालोद ने ही अखिलेश यादव का पोस्टर अपने प्रचार में लगाया था, हमने जयंत का फोटो नहीं लगाई। वे लोग भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे है। खेकड़ा नगर पालिका में कोई गठबंधन नहीं है। यहां समाजवादी पार्टी अपने दम पर यहां चुनाव लड़ेंगी।

निवर्तमान चेयरमैन संगीता धामा ने कहा कि अब जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूरा करने का काम इस बार किया जाएगा। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि खेकड़ा में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी कार्यकारिणी लगी हुई है। खेकड़ा में हमारा रालोद से कोई गठबन्धन नहीं है, लेकिन लोग भ्रम फैला रहे हैं, जनता उन्हें जरूर पहचानती हैं। यहां पर अब जनता समझ चुकी है, जो काम कभी नहीं हुए, वो 5 साल में हमने कराए। गौरतलब है कि खेकड़ा में संगीता धामा को चुनाव लड़ाने के लिए सपा की जिला कार्यकारिणी ने यहां डेरा डाल रखा है और लगातार वोटरों से संपर्क साधा जा रहा है।

Paras Jain

Paras Jain

Next Story