×

जौनपुर: किसान पाठशाला की तैयारी शुरू, किसान महिलाएं बनेगी स्मार्ट, मिलेगें ये टिप्स

प्रदेश की योगी सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए "द एलियन फार्मर स्कूल" किसान पाठशाला अन्तर्गत अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कृषक सशक्तिकरण अभियान हेतु आठ मार्च को अपराह्न दो बजे से 3.30 तक विडियो कांफ्रेन्सिंग होगी।

Chitra Singh
Published on: 6 March 2021 2:01 PM GMT
जौनपुर: किसान पाठशाला की तैयारी शुरू, किसान महिलाएं बनेगी स्मार्ट, मिलेगें ये टिप्स
X
जौनपुर: किसान पाठशाला की तैयारी शुरू, किसान महिलाएं बनेगी स्मार्ट, मिलेगें ये टिप्स

जौनपुर। अंतरास्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कृषक सशक्तिकरण अभियान के तहत किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि विभाग नया प्रयोग करने जा रहा है, अब किसान पाठशाला का आयोजन करके महिला किसानों को नई तकनीकी से खेती करने की जानकारी देकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। किसान पाठशाला प्रत्येक न्याय पंचायतों के दो-दो गांवो में आयोजित की जाएगी पाठशाला का पहला चरण आठ मार्च से शुरू होकर अंतिम चरण 16 मार्च तक समाप्त होगा।

किसान पाठशाला

प्रदेश की योगी सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए "द एलियन फार्मर स्कूल" किसान पाठशाला अन्तर्गत अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कृषक सशक्तिकरण अभियान हेतु आठ मार्च को अपराह्न दो बजे से 3.30 तक विडियो कांफ्रेन्सिंग की लाइव स्ट्रीमिंग की योजना बनाई है, जिसके तहत जिले में किसान पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। इस पाठशाला में महिला किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने की जानकारी दी जाएगी। कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई। तकनीकों से किसानों को अवगत कराया जाएगा जिससे उन्नतशील खेती को बढ़ावा मिल सके।

ये भी पढ़ें... सीतापुर: शांति व्यवस्था से होगी पंचायत चुनाव, हाईटेक होंगे ग्राम प्रहरी

महिला किसानों को दी जाएगी जानकारी

उन्नतशील खेती करने से ही किसानों की आमदनी बढ़ाना संभव है। एक गांव में दो दिन पाठशाला लगेंगी, जिसमे पहले दिन महिला किसानों को कृषक उत्पादक संगठन, रबी फसलों के प्रबंधन के अलावा मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जैविक खेती फसल चक्र, विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कृषकों को देय सुविधाएं और दूसरे दिन कृषक उत्पादक संघ, जैविक खेती, मूल्य सम्बर्धन, प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन आदि की जानकारी दी जाएगी। कृषि विभाग के अधिकारियों को पाठशाला चलाने के लिए दिशा निर्देश दिया गया है। जिले की 218 पंचायतों में दो-दो गांव का चयन करके किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए 218 ट्रेनर्स का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया है। पाठशाला का संचालन शाम 2 बजे से 4 बजे तक चयनित गांवो के प्राथमिक पाठशाला में आयोजित किया जाएगा।

kisan pathshala

कृषक सशक्तिकरण अभियान

उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ रमेश चंद्र यादव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कृषक सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत एनआईसी योजना भवन से सीधे लाइव स्टीमिंग द्वारा कृषि में महिलाओं की भूमिका एवं कृषि विभाग की योजनाओं में सुविधा की महिला कृषकों के साथ चर्चा की जाएगी। 9 मार्च को चयनित गांवों में किसान पाठशाला लगेगी। द्वितीय चरण में प्रत्येक न्यायपंचायत के दूसरे गांव में 15 से 16 मार्च तक किसान पाठशाला लगेगी।

ये भी पढ़ें... किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मिले CM योगी, सरकार की प्रथामिकता हैं किसान

रिपोर्ट- कपिल देव मौर्य

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story