×

पंचायत चुनावः जारी आरक्षण में जानें किसे क्या मिला, 23 तक ली जाएंगी आपत्तियां

जिले में पंचायत चुनाव के लिए पदों के आरक्षण की नई सूची शनिवार को देर रात जारी की गई और रविवार की भोर में सूची विकास भवन से लेकर विकास खण्ड मुख्यालयों पर चस्पा किया गया है।

Monika
Published on: 21 March 2021 1:36 PM GMT
पंचायत चुनावः जारी आरक्षण में जानें किसे क्या मिला, 23 तक ली जाएंगी आपत्तियां
X
पंचायत चुनावः जारी आरक्षण में जाने किसे क्या मिला, 23 तक ली जायेगी आपत्तियां

जौनपुर: जिले में पंचायत चुनाव के लिए पदों के आरक्षण की नई सूची शनिवार को देर रात जारी की गई और रविवार की भोर में सूची विकास भवन से लेकर विकास खण्ड मुख्यालयों पर चस्पा किया गया है। वर्ष 2015 को आधार वर्ष मानकर तैयार हुई सूची में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के वार्डों के आरक्षण में व्यापक फेरबदल हुआ है। करीब 10-12 फीसदी सीटों का आरक्षण बदला है।

26 मार्च को अंतिम सूची होगी प्रकाशित

अनंतिम सूची पर दावे आपत्तियां 23 मार्च तक ली जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 26 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित होगी। सूची में अपने गांव और वार्ड का आरक्षण जानने के लिए विकास भवन और ब्लॉकों के बाहर सुबह से ही दावेदारों की भीड़ लगी है।

जिले में कुल 1740 ग्राम पंचायतों में चुनाव होना हैं। इसमें ग्राम प्रधान की 1740, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2027 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 21544 पद हैं। आरक्षण के मानक के तहत कुल 1740 ग्राम सभाओं में ग्राम प्रधान के 1142 पदों को आरक्षित किया गया है। इसमें 138 पद अनुसूचित जाति महिला, 245 पद अनुसुचित जाति, 165 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 311 अन्य पिछड़ा वर्ग और 283 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। शेष 598 अनारक्षित है।

ये भी पढ़ें : CM योगी का जनता दरबार: व्हील चेयर पर आए 109 वर्षीय संत से मिले, पूरी की ये इच्छा

क्षेत्र पंचायत के 1335 सीटें आरक्षित

इसी तरह क्षेत्र पंचायत के 1335 सीटें आरक्षित की गई हैं। अनुसूचित जाति महिला के लिए 162, अनुसूचित जाति के लिए 304, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 187, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 348 और महिलाओं के लिए 345 पद आरक्षित हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 13217 पदों को विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित किया गया है। शेष अनारक्षित है।

इसमें 7825 पद सिर्फ विभिन्न वर्ग की महिलाओं के लिए हैं। हलांकि की आस पास के जिलों में शनिवार की सुबह ही सूची जारी होने के चलते जिले में भी आरक्षण सूची को लेकर दिन अटकलें लगती रहीं। हर कोई बेसब्री से इसका इंतजार कर रहा था। देर रात डीएम ने सूची पर दस्तखत किए।

डीएम मनीष कुमार वर्मा के अनुसार पंचायत के विभिन्न पदों के लिए आरक्षण की सूची का अवलोकन कर लोग 23 मार्च तक इस पर दावे-आपत्तियां दे सकते हैं। 26 को आपत्तियां निस्तारित कर अंतिम सूची जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें : औरैया के सभी जिला अस्पताल कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित, इसलिए मिला सम्मान

जिला पंचायत सदस्य की सीटों का आरक्षण

अनुसूचित जाति महिलाः वार्ड संख्या 83, 81, 58, 13, 12, 77, 78

अनुसूचित जातिः 42, 28, 21, 40, 52, 29, 55, 41, 34, 06, 66, 74

अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 59, 17, 30, 61, 62, 09, 02

अन्य पिछड़ा वर्ग: 56, 60, 07, 23, 36, 11, 25, 01, 33, 68, 03, 76, 15, 72

महिलाः 32, 26, 31, 22, 38, 53, 45, 20, 82, 79, 49, 43, 50

अनारक्षित: शेष सभी।

रिपोर्ट-कपिल देव मौर्य

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story