×

जौनपुर: मजदूरी के लिए महिला की कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

आज दोपहर दोनों उनके घर पैसा मांगने पहुंचे थे घर में उनकी पत्नी नीतू सिंह मौजूद थी पैसे के लेन देने को लेकर  विवाद हो गया। दोनो युवको ने पास में रखी कैची उठा कर महिला के उपर  प्रहार करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया।

suman
Published on: 1 Feb 2021 2:02 PM GMT
जौनपुर: मजदूरी के लिए महिला की कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
X

जौनपुर: थाना कोतवाली सदर स्थित मुहल्ला खुरचनपुर में पैसे के लेन देन के विवाद में दो पेंटरो ने आज बाद दोपहर एक महिला को धारदार हथियार कैंची से प्रहार करके महिला की हत्या कर दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए दोनो हत्यारों को गिरफ्तार कर जांच लिया है।

छबीलेपुर गांव कोतवाली थाना

मिली जानकारी के अनुसार थाना सरायखाजा क्षेत्र स्थित छबीलेपुर गांव के निवासी डाॅ विजय सिंह नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में खुरचनपुर मुहल्ले में अपना निजी मकान बनवा कर अपने परिवार के साथ रहते थे।

यह पढ़ें...मुजफ्फरनगर: बीजेपी MLA को जान से मारने की मिली धमकी, पाकिस्तान से आया फोन

jaunpur

घटना के संदर्भ में एसपी सिटी डाॅ संजय कुमार ने अपना बयान जारी करते हुए जानकारी दिया है कि डाॅ विजय सिंह ने पूरे मकान की पेटिंग ईशपुर मोहल्ले निवासी दो युवकों से कराया था। आज दोपहर दोनों उनके घर पैसा मांगने पहुंचे थे घर में उनकी पत्नी नीतू सिंह मौजूद थी पैसे के लेन देने को लेकर विवाद हो गया। दोनो युवको ने पास में रखी कैची उठा कर महिला के उपर प्रहार करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया।

यह पढ़ें...4 साल की बच्ची का बड़ा कारनामा, डायनासोर का पदचिह्न ढूंढा, वैज्ञानिक हैरान

चिकित्सक ने उसे मृत घोषित

घायलावस्था में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेने के बाद आरोपी दोनो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया और प्रथम दृष्टया हत्यारा करार देते हुए दोनों के खिलाफ हत्या का नामजद अभियुक्त करार देते हुए मुकदमा दर्ज कर दिया है।

यह पढ़ें...बाराबंकी: सपा को सता रहा औवैसी का डर, पूर्व मंत्री बोले- 5 सीटें जीतेंगे, तो 25 हरा देंगे

कपिल देव मौर्य जौनपुर

suman

suman

Next Story