×

लो कर लो बात! सेमीफाइनल में हार के लिए भी जवाहरलाल नेहरू दोषी

दरअसल सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हुआ है जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के 15 सदस्यों के नाम दिए गए है। इन 15 भारतीय खिलाडियों के नाम के एक-एक शब्द को लिए जाने पर जवाहरलाल नेहरू होता हैं।

Aditya Mishra
Published on: 11 July 2019 2:58 PM GMT
लो कर लो बात! सेमीफाइनल में हार के लिए भी जवाहरलाल नेहरू दोषी
X

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: सुनने में अजीबो- गरीब लगेगा लेकिन यह सच है कि बुधवार को सेमीफाइनल में न्युजीलैड की टीम से हार के पीछे देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू दोषी है।

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान जिस तरह भाजपा ने काश्मीर समस्या से लेकर देश की अन्य समस्याओं के लिए उन्हे ही दोषी बताया था। उसी तर्ज पर न्यूजीलैंड से हार के बाद अब एक बार फिर जवाहरलाल नेहरू को दोषी बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...नेता जी कहिन ! कश्मीर समस्या राहुलजी के नानाश्री ने विरासत में दी

सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा ये पोस्ट

दरअसल सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हुआ है जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के 15 सदस्यों के नाम दिए गए है। इन 15 भारतीय खिलाडियों के नाम के एक-एक शब्द को लिए जाने पर जवाहरलाल नेहरू होता हैं।

इस पत्र में शुरूआत विजय शंकर से होती है जिसमें जे अक्षर को लेने के बाद अगला नाम रोहित शर्मा के नाम से ए, इसके बाद शिखर धवन से डब्लू, फिर विराट कोहली का ए, एमएस धोनी से एच , फिर हार्दिक पाडया से ए और केदार जाधव का आर लेकर पूरा नाम जवाहर बनाया गया है।

इसके बाद अन्य खिलाडियों कुलदीप यादव दिनेश कार्तिक केएल राहुल यजुवेंन्द चहल भुवनेश्वर कुमार मो शमी रविन्द्र जडेजा और जशप्रीत बुुमरा के नाम का एक एक शब्द लेकर पूरा जवाहर लाल नेहरू गढा गया है। यह पत्र सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है और चटखारे लेकर इसे खूब पोस्ट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...देश के विभाजन के लिए नेहरू जिम्मेदार: इंद्रेश कुमार

बीजेपी आईटी सेल पर कथित आरोप

कहा जा रहा है कि इस पत्र के पीछे भाजपा के आईटी सेल का ही हाथ है। यह सेल कांग्रेस पर हमले को लेकर किसी भी तरह का मौका खोना नही चाहता है। उसे लगा होगा कि सेमीफाइनल में हार के बाद देश में निराशा का माहौल है तो इस निराशा के माहौल का राजनीतिक लाभ उठाने का इससे बेहतर मौका नही मिल सकता है। इसलिए एक रणनीति के तहत ये यह लेटर जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें...नेहरू के नाम पर ना मनाओ बाल दिवस, तो कब नाम मनाएं ? हिंदू महासभा ने बताया है

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story