×

ABVP की महानगर इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, इन लोगों को मिला ये पद

इस अवसर पर महानगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजना खटीक, राशी कोष्टा, प्रिया विश्वकर्मा एवं सिद्धार्थ तिवारी का चयन किया गया।

Newstrack
Published on: 10 July 2020 1:21 PM GMT
ABVP की महानगर इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, इन लोगों को मिला ये पद
X

झाँसी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के 72 वें स्थापना दिवस के अवसर पर झाँसी महानगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा चुनाव अधिकारी डॉ महेन्द्र सिंह, जिला विभाग संयोजक ने की। डॉ श्रीहरि त्रिपाठी बुंदेलखंड विश्वविदयालय को महानगर अध्यक्ष एवं जया श्रीवास्तव को महानगर मंत्री चुना गया।

इन लोगों को मिला पद

इसके साथ ही डॉ कौशल त्रिपाठी, बुविवि, डॉ मानवेन्द्र सिंह, बीबीसी, डॉ प्रतिमा सिंह परमार और डॉ अमित कुमार शुक्ल बीकेडी को महानगर उपाध्यक्ष, आयुष उपाध्याय, जयदीप सोनी, विकास नायक, मोनिका वर्मा और अंजलि कुशवाहा को महानगर सह मंत्री, सौरभ बग्गम को तहसील संयोजक एवं संजली कुशवाहा को सह तहसील संयोजक चुना गया। डॉ रेखा लगरखा, जिला छात्रा प्रमुख, खुशबू कुशवाहा सह जिला छात्रा प्रमुख, संस्कृति गिरवासिया, जिला राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख, प्रतिभा मिश्रा,

ये भी पढे़ं- अधिशासी अधिकारी की मौत से जुड़े हर बिंदु की होगी जांच: अनिल राजभर

महानगर छात्रा प्रमुख, साक्षी कुमारी, महानगर सह छात्रा प्रमुख, अजय चौरसिया जिला एसएफडी प्रमुख, शादाब खान, जिला एसएफएस प्रमुख, सपना शाक्या जिला सह एसएफएस प्रमुख, मिली अंजलि महानगर राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख, सिद्धांत झा, महानगर एग्रिविजन प्रमुख, रमाकांत सिंह महानगर मेड़ीविजन, अरुण यादव महानगर सोशल मीडिया प्रमुख, जय वर्धन मिश्र जिला मीडिया प्रमुख और अर्शदीप सिंह महानगर मीडिया प्रमुख के रूप में चुने गए।

ये लोग रहे उपस्थित

शहर क्षेत्र के लिए श्रीमती मनीषा नगर अध्यक्ष, सौरभ वाल्मीकि नगर मंत्री एवं साहिबा वर्मा, काजल विश्वकर्मा और प्रियंका वाल्मीकि नगर सह मंत्री, सीपरी क्षेत्र के लिए राहुल यादव नगर अध्यक्ष और तरुण खत्री नगर मंत्री चुने गए। महानगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजना खटीक, राशी कोष्टा, प्रिया विश्वकर्मा एवं सिद्धार्थ तिवारी का चयन किया गया।

ये भी पढे़ं- भारत लड़ रहा जंग: जल्द खत्म होगा वैक्सीन का इंतजार, दूर होगा बुरा समय

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एवं विभाग संगठन मंत्री अजय यादव, प्रान्त उपाध्यक्ष अंजू गुप्ता कानपुर प्रान्त सह छात्रा प्रमुख श्रद्धा तिवारी एवं प्रान्त सोशल मीडिया प्रमुख अजय शंकर तिवारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- बी.के. कुशवाहा

Newstrack

Newstrack

Next Story