TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Jhansi News: भाजपा के मेयर कैंडिडेट समेत सभी प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, अब चुनाव प्रचार में जुटेंगे कैंडिडेट

Jhansi News: भाजपा के मेयर प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को बहुत सारी सहूलियतें उपलब्ध कराई हैं और कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है। उनकी मंशा है कि कहीं भी किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं हो। मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड के लोगों से जो भी वादे किये थे, उन सबको पूरा किया है। लोगों का उन पर भरोसा है और आने वाले समय में भी झांसी का बहुमुखी विकास होगा और नई योजनाओं की सौगात मिलेगी।

B.K Kushwaha
Published on: 17 April 2023 7:46 PM GMT
Jhansi News: भाजपा के मेयर कैंडिडेट समेत सभी प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, अब चुनाव प्रचार में जुटेंगे कैंडिडेट
X
Jhansi mayor and parshad candidate files nominations

Jhansi News: भारतीय जनता पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य ने सोमवार को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर परिसर में बने नामांकन केंद्र पर पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही झांसी नगर निगम के सभी 60 वार्डों से भाजपा के सभासद पद के घोषित प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए भी भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी ने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में झांसी को योजनाओं की सौगात मिली और इसी को मुद्दा बनाकर वे चुनाव प्रचार में उतरेंगे।

भाजपा के मेयर प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को बहुत सारी सहूलियतें उपलब्ध कराई हैं और कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है। उनकी मंशा है कि कहीं भी किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं हो। मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड के लोगों से जो भी वादे किये थे, उन सबको पूरा किया है। लोगों का उन पर भरोसा है और आने वाले समय में भी झांसी का बहुमुखी विकास होगा और नई योजनाओं की सौगात मिलेगी।

चुनाव प्रक्रिया में कोविड गाइडलाइन का होगा पालन

झाँसी सदर एसडीएम निधि बंसल ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को ख़त्म हो गई। मंगलवार को इन नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी और नाम वापसी 20 अप्रैल को, प्रतीक आवंटन 21 अप्रैल को, मतदान 4 मई को होगा और मतगणना 13 मई को होगी। निर्वाचन और चुनाव प्रचार की प्रक्रिया में कोविड गाइडलाइंस का सभी को पालन करना होगा।

भाजपा के सभी दावेदारों को बिहारी लाल आर्य ने दे दी पटखनी

भारतीय जनता पार्टी ने झांसी नगर निगम के महापौर प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है. भाजपा ने पूर्व मंत्री बिहारीलाल आर्य को प्रत्याशी बनाया है. इसके साथ ही पिछले 5 दिनों से चली आ रही अटकलें थम गई हैं। सभी दावेदारों को पटखनी देते हुए बिहारी लाल आर्य महापौर पद के प्रत्याशी बन गए हैं। बिहारी लाल ने पहला चुनाव 1991 में कांग्रेस पार्टी से लड़ा था लेकिन जीत नहीं पाए थे। 1993 में वह फिर चुनावी मैदान में उतरे और इस बार जीत हासिल की। 1996 में वह लगातार दूसरी बार जीते। 1997 में उन्होंने कांग्रेस से बगावत कर दी और नरेश अग्रवाल के डेमोक्रेटिक कांग्रेस में शामिल होकर कल्याण सिंह की सरकार को समर्थन दे दिया। कल्याण सिंह ने उन्हें लघु उद्योग विभाग का राज्य मंत्री बनाया था। 2002, 2007 और 2012 में भी वह चुनावी समर में उतरे लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख पाए।

वफादारी का मिला इनाम

बिहारी लाल आर्य 2017 से 22 तक झांसी की मऊरानीपुर विधानसभा सीट से विधायक रहे थे। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश के मंत्री भी रह चुके हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में मऊरानीपुर सीट अपना दल एस के खाते में चली गई थी। इस वजह से बिहारीलाल को टिकट नहीं मिला था। उस समय उन्होंने पार्टी का निर्णय स्वीकार किया था। इसी अनुशासन और पार्टी के प्रति कृतज्ञता के परिणाम स्वरूप अब भाजपा ने बिहारी लाल आर्य को झांसी नगर निगम के महापौर पद का प्रत्याशी बना दिया है।

किरण वर्मा ने निर्दलीय पर्चा भरा

भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। भाजपा से 2012 में मेयर रह चुकी किरण वर्मा ने टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। उनका कहना है कि वह भारतीय जनता पार्टी का विरोध नहीं कर रही है उनका विरोध भाजपा प्रत्याशी बिहारीलाल से है। उन्होंने कहा कि पर्चा दाखिल कर दिया है। अब किसी कीमत पर पीछे हटने वाली नहीं है। वहीं, सपा से सतीश जतारिया ने नामांकन दाखिल किया जबकि टिकट बदलने से नाराज रघुबीर चौधरी ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। ,पा से मेयर का टिकट पाने वाले सतीश जतारिया बबीना विधानसभा से बसपा की टिकट पर विधायक रह चुके हैं। इसके बाद वह कुछ समय तक भाजपा में भी रहे। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने सपा का दामन थाम लिया था। वहीं, बसपा के प्रत्याशी भगवान दास फूले को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। फुले समाज कल्याण विभाग में असिस्टेंट क्लर्क थे। वीआरएस लेकर वह चुनावी मैदान में उतरे हैँ। वहीं कांग्रेस ने अरविंद कुमार बबलू को मेयर प्रत्याशी बनाया है। बबलू हंसारी से दो बार पार्षद रह चुके है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी से नरेश वर्मा सहित कई अन्य प्रत्याशियों ने झांसी नगर निगम के महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story