×

नारी सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक स्वालंबन मिशन शक्ति का उद्देश्य: नोडल अधिकारी

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के उद्देश्य से शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान का आगाज़ आज जनपद में किया गया।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 18 Oct 2020 3:21 PM GMT
नारी सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक स्वालंबन मिशन शक्ति का उद्देश्य: नोडल अधिकारी
X
विचारों में नहीं अचारण में भी मां, बेटी, पत्नी प्रत्येक का सम्मान व सुरक्षा करें। लड़का-लड़की में कोई भेदभाव नहीं करें दोनों को समान अवसर प्रदान करें, यह पहल घर से करें।

झाँसी : नगर निगम सभागार में नोडल अधिकारी श्रीमती मिनिस्ती, महा निरीक्षक स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों कॉर्पोरेट हाउस, एमएसएमई एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के कार्य स्थलों पर महिला उत्पीड़न की रोकथाम, लौगिक समानता एवं महिला कर्मचारी की सुरक्षा विषय पर कार्यशाला/ गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए कहा कि नारी सम्मान और सुरक्षा उसके स्वावलंबन से जुड़ी है। हम घर से नारी का सम्मान करें प्रदर्शन नहीं, आत्मदर्शन करें। विचारों में नहीं अचारण में भी मां, बेटी, पत्नी प्रत्येक का सम्मान व सुरक्षा करें। लड़का-लड़की में कोई भेदभाव नहीं करें दोनों को समान अवसर प्रदान करें, यह पहल घर से करें।

उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चों द्वारा किए जा रहे अपराध, नाबालिग बेटियों पर परिचितों, सगे संबंधियों द्वारा किए जा रहे मानसिक, शारीरिक उत्पीड़न के प्रभावी नियंत्रण के लिए हमें अन्याय के खिलाफ अपनी बात कहना चाहिए। उनके कष्ट और परेशानी को हमें सुननी चाहिए। यदि अभिभावक बच्चों से 5 मिनट का समय देकर उनकी बात सुनकर उनके इस शोषण के भय को दूर करने के लिए संवेदनशील बनकर उसे सहारा देना चाहिए। उसे अपराध-बोध से मुक्त कराने हेतु मित्र बनकर अभिभावक को मार्गदर्शन और उचित परामर्श देना चाहिए।

यह पढ़ें...महिलाओं की सुरक्षा पर योगी सख्त, मिशन शक्ति अभियान की होगी त्रिस्तरीय समीक्षा

आर्थिक रूप से स्वावलंबी

नोडल अधिकारी श्रीमती मिनिस्ती एस ने गोष्ठी में कहा कि नारी यदि आर्थिक रूप से स्वावलंबी है तो उसके पास सम्मान व सुरक्षा है। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित उद्यमियों से आह्वान किया कि नारी स्वालंबन हेतु बेटियों, महिलाओं को कौशल प्रधान प्रशिक्षण देने, महिला कैदियों को सहायता करने तथा सुरक्षा कर्मी के रूप में महिलाओं को प्रशिक्षित किए जाने और महिलाओं को निजी संस्थानों, उद्यम प्रतिष्ठानों, निजी विद्यालयों में सुरक्षा गार्ड के रूप में रोजगार देने की अपील की। उन्होंने समूह की महिलाओं को आर्थिक स्वालंबन बनने हेतु उद्योग परिसर में प्ररेणा केन्टीन खुलवाने की अपील की और कस्तूरबा बालिका विद्यालय में बेटियों को गोद लेने का भी सुझाव दिया।

जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने गोष्ठी में आये समस्त उद्यमी/ महिलाओं का सम्मान व अभिवादन किया और महिला-पुरुष को समान समझने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो हम सोचे, बोले और कार्य करें, एक हो तो सारी समस्या का हल निकल जाएगा। महिला के प्रति सम्मान, सुरक्षा करें।

यह पढ़ें...कमलनाथ का विवादित बयान: BJP प्रत्याशी पर कही ऐसी बात, मचा सियासी बवाल

कार्यशाला में आमंत्रित अतिथियों व वक्ताओं का स्वागत सुधीर कुमार श्रीवास्तव उपायुक्त उद्योग ने किया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में बालिकाओं/ महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया जाएगा, जो महिलाएं उद्योग, कार्यालयों में कार्यरत हैं उनकी सुरक्षा सम्मान, नियोक्ता के क्या-क्या कार्य करने हैं, जानकारी दी जाएगी।

jhansi सोशल मीडिया से फोटो

नारी सशक्तिकरण के विषय

कार्यशाला में डॉ नेहा मिश्रा असिस्टेंट प्रोफेसर समाजकार्य विभाग बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नारी सशक्तिकरण के विषय में बताया कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन के लिए महिला का आर्थिक व सामाजिक विकास जरूरी है। डॉ नेहा मिश्रा ने यौन उत्पीड़न के अन्य अप्रत्यक्ष रूप की भी जानकारी दी। नियोक्ता के दायित्व सहित विभिन्न समितियों का संचालन, पीड़ित महिला, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, समझौता व सुधार की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल संजय पटवारी ने महिलाओं के लिए आत्म रक्षा हेतु कैंप आयोजित कराए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि मिशन शक्ति के साथ चलते हुए नए आयाम स्थापित करेंगे। नारी अबला नहीं है उसे सबला बनाना है।

यह पढ़ें...इन हेल्पलाइन नंबरों पर भोजपुरी और बुंदेलखंडी में भी होगी बात, CM ने दिए निर्देश

jhansi 1 सोशल मीडिया से फोटो

जनपद में 'मिशन शक्ति' अभियान की हुई शुरुआत

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के उद्देश्य से शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान का आगाज़ आज जनपद में किया गया। इस अभियान के अंतर्गत आईएएस मिनिस्ती एस व मुख्य विकास अधिकारी शैलेश कुमार की अध्यक्षता में महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रिपोर्टर बी के कुशवाहा

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story