×

झांसी में खुली दो और महिला पुलिस चौकी, सुनी जाएंगी महिलाओं की फरियाद

समाज में आज महिलाएं पुरुषों से हर मामले में कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। देश की सुरक्षा की बात हो या सत्ता चलाने की आधी आबादी हर जगह अपनी मौजूदगी और महत्ता साबित कर रही हैं।

Monika
Published on: 8 March 2021 4:23 PM GMT
झांसी में खुली दो और महिला पुलिस चौकी, सुनी जाएंगी महिलाओं की फरियाद
X
यहां सुनी जाएंगी महिलाओं की फरियाद, महिला पुलिस चौकियों का हुआ शुभारंभ

झाँसी: समाज में आज महिलाएं पुरुषों से हर मामले में कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। देश की सुरक्षा की बात हो या सत्ता चलाने की आधी आबादी हर जगह अपनी मौजूदगी और महत्ता साबित कर रही हैं। हालांकि आज भी कुछ ऐसी महिलाएं हैं जो अपनी समस्याओं को लेकर थाने पर जाने से कतराती है। इसका कारण कहीं न कहीं पुरुष अधिकारी से उनका खुल का अपनी बात न रख पाना है। इसे देखते हुए प्रदेश में महिला शिकायत सुनने और उसके त्वरंत निस्पादन की कवायद तेज हो गई है। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने देहात क्षेत्र के मऊरानीपुर थानान्तर्गत शिवगंज महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। इसी तरह सिटी सर्किल में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली क्षेत्र में महिला रिपोर्टिग पुलिस चौकी का शुभारंभ हो गया है।

महिला पुलिस चौकी बनाई गई

महिलाएं अपनी समस्याएं पुरुषों को बताने में अक्सर कहीं न कहीं झिझक खाती हैं। वहीं एक महिला दूसरी महिला से अपनी समस्या कहती है तो दूसरी महिला भी उसकी पीड़ा को समझती है। प्रदेश में इसे समझते हुए जहां हर थानों पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना योगी सरकार ने कराई है, वहीं अब झाँसी में अन्य थानों की पुलिस चौकियों की तरह दो और महिला पुलिस चौकी बनाई गई हैं। यहां सिर्फ महिलाओं की बात ही सुनी जाएंगी।

सिर्फ एक महिला थाना

बताते चलें कि वर्तमान में झाँसी शहर में सिर्फ एक महिला थाना। यहां पूरी तरह से महिलाओं से ही संबंधित समस्याएं सुनी जाती हैं और उनके निस्तारण भी कराए जाते हैं। यह हर रोज दो से चार मामले महिलाओं से संबंधित आते हैं, जिनमें से 90 प्रतिशत मामलों में महिला पुलिस सुलह समझौते करवाकर परिवार को टूटने से बचाने का काम करती है।

ये भी पढ़ें : महिला दिवस पर जिला प्रशासन की पहल, एटा की अंशिका बनीं एक दिन की SDM

मऊरानीपुर और प्रेमनगर थाना क्षेत्र में खुली नई चौकियां

जिले की महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान की रक्षा को लेकर गंभीर पुलिस महकमा ने दो और महिला पुलिस चौकियां खोल दी है। इनमें मऊरानीपुर के शिवगंज और प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली क्षेत्र में महिला रिपोर्टिंग चौकियां स्थापित की गई है। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने मऊरानीपुर की शिवगंज महिला रिपोर्टिंग चौकी का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मऊरानीपुर विधायक बिहारीलाल आर्य, एसपी ग्रामीण नैपाल सिंह, मऊरानीपुर सीओ मनीष सिंह सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे हैं। इसी तरह प्रेमनगर क्षेत्र के बिजौली में महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी/परामर्श केंद्र की शुरुआत की गई है।

इनका कहना है महिला संबंधित शिकायतों के लिए सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क हैं, जहां केवल महिलाओं से संबंधित शिकायतें सुनी जाती हैं और उनका समाधान भी किया जाता है। महिला थाना के अलावा दो और रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी शिवगंज और बिजौली में खोली गई है। यहां पर महिलाओं से संबंधित प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- बी के कुश्वाहा

ये भी पढ़ें : औरैया: धोखाधड़ी मामले में अमीन को सात साल की जेल, किया था ये बड़ा फर्जीवाड़ा

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story