×

Jhansi News: साहब, गलती हो गई, माफी चाहते हैं, हां, साहब दोनों महिलाओं से किया है बलात्कार

Jhansi News: बलात्कार के मामले में दो फौजी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी, अब असुरक्षित होता जा रहा हैं वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन।

B.K Kushwaha
Published on: 3 April 2023 8:27 PM GMT
Jhansi News: साहब, गलती हो गई, माफी चाहते हैं, हां, साहब दोनों महिलाओं से किया है बलात्कार
X
Jhansi veerangana maharani laxmi bai railway station rape case

Jhansi News: साहब, हमने महिलाओं से गलत काम किया है। गलती हो गई है, माफी चाहते हैं। यह बात महिलाओं से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दोनों फौजियों ने कही। दोनों ने बलात्कार करने की बात स्वीकार की है। जबकि तीसरे फौजी की सरगर्मी से तलाश की जा रही हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों फौजियों को अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उधर, दो महिलाओं के साथ हुई बलात्कार की घटना से वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन अब असुरक्षित होता जा रहा है।

चार टीमों का गठन किया गया था-

एसपी रेलवे मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि कानपुर रेलवे यार्ड में खड़ी फौजी स्पेशल में दो महिलाओं के साथ हुई बलात्कार की घटना को गंभीरता से लिया था। इस मामले में सीओ रेलवे नईम खान मंसूरी के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय के नेतृत्व में सर्विलांस टीम समेत चार टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने अपनी सतर्कता दिखाते हुए महिलाओं से बलात्कार करने के आरोप में दो फौजियों को रेलवे इंडियन ऑयल डिपो के पास से पकड़ लिया। जबकि एक भागने में सफल हो गया। एसपी रेलवे के मुताबिक बिहार के जिला सिवान के थाना भगवानपुर के ग्राम सौधानी निवासी संदीप तिवारी और देहरादून के थाना बाईपास के गुमानीवाला ऋषिकेश निवासी सुरेश रावत को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि संदीप चेन्नई और सुरेश रावत नई दिल्ली पोस्टेड है। जबकि रविन्द्र कुमार की तलाश की जा रही है।

ऐसे घटना हुई थी घटित

दो महिलायें मुन्नी एवं सरिता (काल्पनिक नाम) वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिये आयी थीं और अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद अपने घर वापस जा रही थीं, तभी उन्हें रेलवे इण्डियन आंयल डिपो के पास एक व्यक्ति मिला जिसने बताया कि उसका मोबाइल फोन कहीं गिर गया है। आप अपना मोबाइल मुझे बात करने के लिये दे दीजिये, उस व्यक्ति की बातों पर विश्वास कर महिलाओं ने अपना मोबाइल बात करने के लिये उसे दे दिया, मोबाइल मिलने पर उक्त व्यक्ति बात करते हुये प्लेटफार्म की तरफ बढ़ने लगा। इस पर दोनों महिलायंे भी पीछे - पीछे चल दीं। वह व्यक्ति दोनों महिलाओं को पुरानी टंकी के पास खड़े आर्मी कोच में ले गया, जहाँ पर पहले से ही दो और व्यक्ति मौजूद थे। जैसे ही महिलाओं ने कोच में प्रवेश किया, उनमंे से एक व्यक्ति ने कोच का दरबाजा बन्द कर लिया और एक व्यक्ति मेरा मोबाइल लेकर कोच के दरबाजे पर बैठ गया और दोनों व्यक्ति महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगे, जिस पर महिलाओं ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुये दोनों के साथ अलग-अलग दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

फौजियों की ड्यूटी थी स्टेशन पर

बताते हैं कि एक ट्रेन दो दिन पहले झाँसी आई थी। यहां से सेना का महत्वपूर्ण सामान लोड होकर सात दिन बाद मालगाड़ी को रवाना होना है। चूंकि सामान महत्वपूर्ण था, इसलिए सेना के जवानों की ड्यूटी सुरक्षा के लिए लगाई गई थी। ट्रेन में एक डिब्बा लदा हुआ था। उसी में जवान रहते थे और खाना बनाते थे। इसी डिब्बे में दरिंदगी की गई है।

हां हम फौजी हैं

अभियुक्तगणों ने जुर्म से इकबाल करते हुये बताया कि हम दोनों फौजी हैं। महिलाआंे को मेरा साथी रविन्दर लेकर आया था। मैं II&54 INFDIV SIGNAL REGT¼SECUNDERABAD½ में कार्यरत हूँ तथा मेरा साथी सुरेश रावत 10 MECH INF ¼LEAH½ 21 MC GP में कार्यरत है। रविन्दर कुमार 15&ARMD/21MC GP coach no AC&III] m&9521A मैने (संदीप और रविन्दर) ने महिलाओ के साथ गलत काम किया है। तथा सुरेश रावत मौके पर मौजूद था। साहब गलती हो गयी है। माफी चाहते है।

इस टीम को मिली सफलता

आरोपियों को दबोचने में जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय, जीआरपी थाना में पदस्थ निरीक्षक त्रिपुरेश कौशिक, सर्विलांस प्रभारी सोमवीर सिंह, आरक्षी राघवेंन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

रेलवे स्टेशन के आसपास बना लिया अय्याशी का अड्डा

बताते हैं कि जिन महिलाओं के साथ बलात्कार की घटना हुई है। इन महिलाओं की छह सदस्यीय गैंग है। यह गैंग पहले जेल चैराहा व कचहरी चैराहा के पास खड़ा होता था। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो नवाबाद और महिला थाना पुलिस ने उक्त गैंग की सभी महिलाओं को खदेड़ दिया था। दो दिन पहले उक्त महिलाओं को जेल चैराहा से खदेड़ा गया था।

पैसा ज्यादा मांगने पर बिगड़ गया मामला?

सूत्र बताते हैं कि इन महिलाओं ने एक पत्रकार महोदय को फोन लगाया। फोन लगाते ही पत्रकार महोदय वहां पहुंच गए। फौजियों ने महिलाओ को पांच हजार देकर मामला रफा दफा कर दिया लेकिन मोबाइल फोन गायब होने पर मामला बिगड़ गया। पत्रकार महोदय ने ज्यादा डिमांड की। तभी नोकझोंक हो गई। सूचना पर डॉयल व स्थानीय पुलिस वहां पहुंच गई। इसके बाद मामला पूरी तरह से बिगड़ गया।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story