×

Jhansi News: कपड़ा गोदाम में लगी आग, इस इलाके में जंगल से भी उठ रहीं लपटें

Jhansi News: मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के कपड़ा गोदाम में आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से हजारों का माल जलकर स्वाहा हो गया। इससे पहले आग की चपेट में आने से और नुकसान होता स्थानीय क्षेत्रवासियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग पर काबू पा लिया।

B.K Kushwaha
Published on: 10 May 2023 8:31 PM GMT
Jhansi News: कपड़ा गोदाम में लगी आग, इस इलाके में जंगल से भी उठ रहीं लपटें
X
कपड़ा गोदाम में लगी आग, इस इलाके में जंगल से भी उठ रहीं लपटें: Photo- Newstrack

Jhansi News: मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के कपड़ा गोदाम में आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से हजारों का माल जलकर स्वाहा हो गया। इससे पहले आग की चपेट में आने से और नुकसान होता स्थानीय क्षेत्रवासियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग पर काबू पा लिया।

मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर के लाड़गंज में हिम्मत खान का कपड़े का गोदाम है। जिसमें वह कपड़े का कतरन व अन्य सामान रखा हुए था। देर शाम वह घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक गोदाम से धुआं उठने लगा। यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय क्षेत्रवासियों ने सूझबूझ का परिचय दिया और गोदाम का ताला खोलकर आग को बुझाने का प्रयास शुरु कर दिया। इससे पहले आग और विकराल रुप धारण करती उन्होंने आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल आग की चपेट में आने से हजारों का सामान जलकर खाक हो गया है।

सहारा सिटी होम्स के पीछे लगी आग

पिछले दो दिन से लगातार आग लगने का सिलसिला जारी है। जगह-जगह लगने से लाखों का नुकसान हो चुका। बुधवार को सहारा होम्स सिटी के पीछे जंगल में आग लग गई। जिसे बुझाने का प्रयास लगातार जारी है। झांसी फायर बिग्रेड को सूचना मिली कि सहारा होम्स सिटी के पीछे घरों के पास जंगल में आग लगी हुई। आग की लपटें घरों की ओर बढ़ रही हैं।

सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड बताए गए स्थान पर पहुंची। जहां रास्ता सही न होने के कारण फायर बिग्रेड मुश्किलों से मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने आग को बुझाने का प्रयास किया। आग काफी फैली हुई है और दमकल कुछ बड़ी गाड़िया मौके पर नहीं पहुंच पा रही हैं, जिस कारण आग पर घंटों मशक्कत के बाद भी काबू नहीं पाया जा सका था। हालांकि फायर बिग्रेड ने छोटी गाड़ियां बुलाकर आग को बुझाने का प्रयास जारी रखा है।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story