×

Jhansi News: मुझे भतीजी की शादी में जानें दो, पहले मुर्गा काटा, फिर उसी छुरी से पत्नी को उतारा मौत के घाट

Jhansi News: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली में संजीव रायकवार अपनी पत्नी रेखा रायकवार और बच्चों के साथ रहता है। परिजनों के मुताबिक रेखा रायकवार की भतीजी की 23 जून को शादी थी।

B.K Kushwaha
Published on: 24 Jun 2023 1:30 PM GMT
Jhansi News: मुझे भतीजी की शादी में जानें दो, पहले मुर्गा काटा, फिर उसी छुरी से पत्नी को उतारा मौत के घाट
X
मृतका की फाइल फोटो (Pic: Newstrack)

Jhansi News: मुझे भतीजी की शादी में जानें दो। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद के पहले पति ने घर में मुर्गा काटा। इसके बाद उसी चाकू से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली में संजीव रायकवार अपनी पत्नी रेखा रायकवार और बच्चों के साथ रहता है। परिजनों के मुताबिक रेखा रायकवार की भतीजी की 23 जून को शादी थी। शादी में जाने के लिए रेखा अपने पति से जिद कर रही थी, लेकिन पति उसे भेजने से मना कर रहा था। जिसको लेकर उनके बीच झगड़ा हो रहा था। विगत दिवस भी उनके बीच में झगड़ा हुआ। इसके बाद पति मुर्गा लेकर घर आया जहां उसने मुर्गा को एक छुरी से काटकर पकाया। इधर पत्नी गुस्से में कमरे में जाकर सो गई। इसी मौके का लाभ उठाकर पति ने उसी छुरी से पत्नी पर हमला कर दिया जिससे उसने कुछ देर पहले मुर्गा को काटा था। घायल अवस्था में आनन-फानन में रेखा को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

वार्ड ब्वाय के पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मेडिकल कालेज में कार्यरत वार्ड ब्याय के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण बीमारी से परेशान होना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजगढ़ में रहने वाला महेश कुमार गौतम का बेटा मेडिकल कालेज में वार्ड ब्याय है। बेटे के अनुसार पिछले दिनों से उसके पिता महेश बीमार चल रहे थे। जिसका इलाज भी चल रहा था। लेकिन कोई आराम नहीं लगा। जिस कारण वह परेशान रहते थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी परेशानी से तंग आकर उन्होंने घर में फांसी लगा ली। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम

दुर्घटना में घायल हुए युवक ने मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। मृतक विगत दिवस झांसी‘-मऊरानीपुर मार्ग पर ओमनी कार की टक्कर से घायल हुआ था। जिससे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। लहचूरा थाना क्षेत्र ग्राम खरकामाफ में रहने वाला आकाश अविवाहित है। वह अपने साथी आनंद के साथ विगत दिवस बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था तभी रतौसा तिगैला के पास से ओमनी कार से उनकी टक्कर हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी रात्रि में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बीमारी से परेशान सेना के नायक ने लगा ली फाँसी

बबीना कैंट की यूनिट तीन में तैनात नायब दीप सिंह ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना सेना व पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। आगरा के दिनपुरा क्षेत्र में रहने वाला दीप सिंह (34) की यूनिट तीन में तैनाती थी। सेहत ठीक न होने से उनकी फील्ड में तैनाती नहीं की गई। बृहस्पतिवार शाम रोजाना की तरह वह अपनी बैरक में थे। शुक्रवार सुबह करीब 7.45 मिनट पर उनके साथी घोड़ा फार्म पहुंचे। यहां अंदर की ओर दीप सिंह फांसी के फंदे पर लटके दिखाई पड़े। यह देख यूनिट में हलचल मच गई। उन्हें फंदे से उतारा गया। सेना अस्पताल में पुलिस भी पहुंच गई। पत्नी सरिता को भी सूचना दी गई। शाम को परिवार के लोग भी यहां पहुंच गए। सीओ सदर स्नेहा तिवारी का कहना है कि दीप सिंह की मानसिक अवस्था ठीक नहीं थी। इस वजह से वह डिप्रेशन में थे। उनके कमरे से इलाज के पर्चे मिले हैं। इस वजह से उनके आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव सेना के हवाले कर दिया गया।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story