×

Jhansi News: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर मनाया उत्सव, जगह-जगह बंटी मिठाइयां, ख़ुशी का इजहार

Jhansi News: चंद्रयान की सफलता के लिए गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा नगर झांसी में अरदास की गई और वाहेगुरु से प्रार्थना की गई।

B.K Kushwaha
Published on: 23 Aug 2023 3:36 PM GMT
Jhansi News: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर मनाया उत्सव, जगह-जगह बंटी मिठाइयां, ख़ुशी का इजहार
X
Jhansi celebrated successful landing of Chandrayaan-3

Jhansi News: भाजपा कार्यालय झांसी महानगर पर इसरो द्वारा चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग पूरी करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एवं आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने इस क्षण को भारतीय इतिहास की ऐतहासिक घटना बताया। कार्यक्रम में रामकिशोर साहू, संतविलास शिवहरे, मुकेश मिश्रा प्रदीप सरावगी, बंटी जैन, अमित साहू, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अमित श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, सुरेंद्र विश्वकर्मा, अरविन्दपुरी, रोहित सौरभ मिश्रा, अमित सिंह जादौन, चेतन ओझा, रवि राजपूत, मनीष तिवारी, सौरभ बाजपेई, लकी राय, राहुल तिवारी, मुकुल द्विवेदी, मंगलम दुबे, दिव्यांश, विशाल राय अभिषेक त्रिपाठी, विकास कुशवाहा, चेतन ओझा मीडिया प्रभारी,राहुल वर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया।

चंद्रयान की सफलता के लिए गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में की गई अरदास

चंद्रयान की सफलता के लिए गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा नगर झांसी में अरदास की गई और वाहेगुरु से प्रार्थना की गई। भारत आज एक नया मुकाम हासिल करे। भारत के लिए आज दिन स्वर्णिम सफलता का दिन बने। इसके लिए समाज के विभिन्न लोगों क्षेत्र वासियों छात्र-छात्राओं में वाहेगुरु जी के आगे अरदास की। इस दौरान इंद्रपाल सिंह खनूजा, तरुण अरोड़ा गुरजीत सिंह, उत्कर्ष अरोड़ा, अमनदीप सिंह, गुरचरण सिंह गोल्डी, मनिंदर सिंह, रिंकू राणा, हरीश चंद, कपिल कुमार, जतिन राव, ध्रुव, इशिका, शिवांगी, प्रियांशी, गुलशन आदि ने चंद्रयान की सफलता के लिए अरदास की।

स्कूली बालिकाओं ने देखी चन्द्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग

चन्द्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर परमार्थ समाज सेवी संस्थान द्वारा बबीना विकासखंड के रसोई गांव में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में लाइव प्रसारण किया गया। परमार्थ संस्था के समन्वयक हेमन्त सिंह ने कहा कि चंद्रयान 3 ने इतिहास रच दिया है। वह चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतर गया है। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या सोनिया वर्मा ने कहा कि यह पूरे देश के लिए सुखद क्षण है, हमे अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। इससे आने वाले भविष्य के बच्चों को प्रेरणा मिलेगी और वर्तमान में बच्चों को वैज्ञानिक तकनीकि एवं अनुसंधान के प्रति समझ विकसित करेगी। इस मौके पर परमार्थ संस्था के कार्यकर्ता, स्कूल की प्रधानाचार्या सहित 150 बालिकाएं उपस्थित रहीं।

चंद्रयान 3 की निर्विघ्न व सकुशल लैंडिंग के लिए हुआ विजय यज्ञ

ग्वालियर रोड स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में आचार्य के मंत्र उच्चारण के साथ चंद्रयान 3 कि निर्विघ्न एवं सकुशल लैंडिंग के लिए विजय यज्ञ हुआ। जिसमें यजमानों ने अपनी आहुतियां डालकर मां पीतांबरा एवं सिद्धेश्वर भगवान से भारत की सफलता की कामना की गई। विजय की देवी महाशक्ति की आराधना मां पीतांबरा की साधना के परंपरागत आचार्याओं द्वारा सिद्धेश्वर पीठ में की गई और माता से चंद्रयान-3 की सफलता की कामना की गई। यज्ञ में धर्माचार्य हरिओम पाठक, रवीश त्रिपाठी, पवन पाठक, सुमित खरे, संजीव त्रिपाठी, दीपक यादव, आभा श्रीवास्तव, डोली खरे, मनोज पाठक, सोनम खरे, आकाश वर्मा, नीरज पटेल, मोहित खरे ,अमित नटखट, जितेंद्र तिवारी, प्रज्ञा, अनिल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

हर भारतवासी के लिए एक ऐतिहासिक दिन : अरविंद वशिष्ठ

झांसी में आयोजित एक कार्यक्रम में चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर हर्ष व्यक्त किया गया और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद वशिष्ठ सदस्य इंडो जर्मन टूल रूम सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार ने की। इस विशेष अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि आज का दिन हर भारतवासी के लिए एक ऐतिहासिक दिन है जिसमें हमने अपनी आंखों से उसे पल को देखा है जिसमें चंद्रयान 3 धीरे-धीरे चांद की सतह को छू रहा था यह हमारे लिए अविस्मरणी पल हैं और इन पल के साक्षी हम स्वयं हैं। आज अमेरिका, रूस और चीन के बाद अब भारत के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से हमारा देश विश्व का चौथा देश बन गया है और सबसे गौरव की बात है की दक्षिणी ध्रुव के इलाके में लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन चुका है। इस अवसर पर राजेंद्र रेजा, जितेंद्र भदोरिया, सैयद अली, अयान अली हाशमी, अभिषेक कनौजिया, अभिषेक दिक्षित, मनीष कश्यप, सिद्धार्थ गौतम मनीषा पांडे, अंजुल पुरोहित, मनीष पटसरिया, अमित चक्रवर्ती, शादाब खान आदि सभी ने हर्ष व्यक्त कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

चंद्रायन 3 का क्षेत्र के विद्यालयों में दिखाया गया लाइव

शासन एवं विभागीय अधिकारियों के आदेश के अनुपालनार्थ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी झांसी नीलम यादव एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारी जनपद झांसी के नेतृत्व एवं निर्देशन में भारत के चंद्रायन 3 के चंद्रमा पर उतारने के ऐतिहासिक क्षण को बेसिक शिक्षा परिषद झांसी के समस्त ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र के विद्यालयों में लाइव दिखाया गया। आज सुबह से ही विद्यालयों में चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर लैंडिंग के लाइव प्रसारण हेतु व्यवस्था की गई विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं ने छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर तिरंगा झंडे लगाकर अभियान के अंतिम छड़ को लाइव प्रसारण को दिखाने की तैयारी की गई। इससे पूर्व बच्चों को अध्यापकों द्वारा चंद्रयान-3 के विषय में जानकारी दी और इस अभियान के अंतिम क्षणों को लाइव दिखाया गया। सफल लैंडिंग होने पर सभी छात्र छात्राओं ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए अनेक विद्यालयों में मिष्ठान वितरण किया गया और ग्राम वासियों के साथ मिलकर छात्र छात्राओं, अध्यापकों ने आपस में बधाई प्रेषित की।

नगर क्षेत्र के परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालयों में भी अभियान के लाइव प्रसारण के आदेश का अनुपालन किया गया साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्राथमिक विद्यालय बहुमंजिलीय खुशीपुरा के छात्र छात्राओं को आमंत्रित कर चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग के लाइव प्रसारण को दिखाया गया।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story