×

Jhansi News: हत्याकांड का पर्दाफाश: आश्रम में महिलाओं से बनाता था शारीरिक संबंध, बौखलाए पति ने किया कत्ल, गिरफ्तार

Jhansi News: पत्नी से अवैध संबंध को देख बौखलाए आरोपी पति ने बाबा का कत्ल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

B.K Kushwaha
Published on: 18 Jun 2023 4:45 PM GMT
Jhansi News: हत्याकांड का पर्दाफाश: आश्रम में महिलाओं से बनाता था शारीरिक संबंध, बौखलाए पति ने किया कत्ल, गिरफ्तार
X
Pic Credit - Newstrack

Jhansi News: केनरा बैंक के सेवानिवृत्त असिस्टेंट मैनेंजर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी से अवैध संबंध को देख बौखलाए आरोपी पति ने बाबा का कत्ल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यही नहीं, मृतक नया आश्रम के नाम पर महिलाओं से अवैध संबंध बनाता था। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया।

यासीन के पास से हत्या में प्रयोग किया गया पत्थर भी बरामद

पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने एंटी करप्शन कार्यालय के सामने से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद यासीन निवासी दीनदयाल नगर नंदनपुरा सीपरी बाजार बताया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया पत्थर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को थाने लाया गया जहां उससे पूछताछ की गई।

हत्यारोपी की पत्नी पर ख़राब नियत रखता था शख्स

एसपी सिटी के अनुसार पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि वह जमीन की खरीद फरोख्त का काम करता था। उसने शंकरलाल को जमीन ख़रीदवाई थी। साथ ही मकान बनवाने और रंगाई पुताई का भी काम किया था। जिसके चलते आरोपी यासीन का शंकरलाल से संपर्क हो गया था। काम के बदले शंकरलाल से आरोपी ने अलग-अलग लोगों के नाम पर चेक लेकर क्लियर कराए थे। इसी बीच आरोपी की पत्नी भी उस शख्स के सम्पर्क में आ गई। आरोपी की पत्नी पर ये शख्स ख़राब नियत रखता था। साथ ही आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध हो गए थे। जिससे क्षुब्ध होकर उसने योजना बनाई और उसके तहत घर के अंदर शंकरलाल की हत्या कर दी, इसके बाद बाहर से दरवाजा बंद कर भाग गया।

अय्याशी का अड्डा बना रखा था मकान में बने आश्रम को

एसपी सिटी ने बताया कि शंकरलाल ने अपने मकान को नया आश्रम के नाम पर आश्रम बना रखा था, जहां पर कई महिलाओं का आना-जाना रहता था। इसी दौरान उसके दर्जनों महिलाओं से अवैध संबंध हो गए थे। जिसमें कुछ महिलाएं आश्रम को छोड़कर चली गई थीं, तो कुछ का अभी भी आना-जाना था। इसी कारण शंकरलाल की पत्नी और उसके बच्चे उसे छोड़कर अलग रहने लगे थे। बताया जा रहा है कि शंकरलाल ने इस मकान को अपनी प्रेमिका के नाम पर खरीदा था। प्रेमिका भी उसके साथ में रहती थी। हत्या के दिन प्रेमिका उसके साथ थी या नहीं। यह अभी भी सवाल बना हुआ है।

आरोपी समेत कई पर लगाया था ब्लैकमेल करने का आरोप

जीते-जी इस शख्स शंकर लाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री आदि को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि चेक के बहाने उसके खाता से लाखों रुपया निकाल लिया है। पैसा वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। इस प्रार्थना पत्र में यासीन आदि के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई न होने पर डीएम कार्यालय में धरना देने की धमकी दी थी। इसकी भनक यासीन आदि को पता चल गई थी। पैसा वापस न देना पड़े इसके बाद यासीन ने शंकरलाल कुशवाहा का कत्ल करने का प्लान बनाया था।

घर में मिली थी बाबा की सड़ी गली लाश

रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम डेली में हंसराज स्कूल के पीछे रिटायर्ड केनरा बैंक से असिस्टेंट मैनेंजर शंकरलाल का मकान है। इसी मकान में वह नया आश्रम नाम से आश्रम चलाता था। 14 जून को घर के अंदर मृतक की सड़ी गली लाश मिली थी। मृतक की पत्नी ने अगले दिन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। हत्या का मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story