×

Jhansi News: पीताम्बरा माई के दर्शन कर घर लौट रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत

Jhansi News: दतिया से पीताम्बरा मां के दर्शन कर घर लौट रहे सिपाही को पानी से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में उसे मेडिकल कालेज लाया गया।

B.K Kushwaha
Published on: 29 July 2023 12:15 PM GMT
Jhansi News: पीताम्बरा माई के दर्शन कर घर लौट रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत
X
पीताम्बरा माई के दर्शन कर घर लौट रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत: Photo- Newstrack

Jhansi News: दतिया से पीताम्बरा मां के दर्शन कर घर लौट रहे सिपाही को पानी से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के खुशीपुरा में रहने वाला कुलदीप सिंह यादव (24) मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर कार्यरत है। परिजनों के मुताबिक वर्तमान में कुलदीप नौगांव में तैनात है। वह अविवाहित था। सर्दी में उसकी शादी होनी थी, जिसको लेकर घर में तैयारी भी चल रही है। विगत दिवस वह अपने घर से दतिया में मां पीताम्बरा के दर्शन करने गया था। जहां से बाइक लेकर वापस अपने घर लौट रहा था।

तभी झाँसी-कानपुर हाईवे पर कुंदन ढाबा से चंद कदम दूर पानी से भरे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

माइनर में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम अमरौख माइनर में एक व्यक्ति का संदिग्ध हालात में शव पड़ा मिला है। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने उक्त मामले की जांच शुरु कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मडोरा खुर्द निवासी भगवान दास (36) जोकि ग्राम अमरोख के भोला गुर्जर के यहां खेती-बाड़ी का कार्य किया करता था। सुबह तड़के मडोरा खुर्द से अमरोख के लिए निकला, परंतु कुछ लोगों ने देखा कि सुबह नौ बजे करीब अमरोख माइनर में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष पूंछ अरुण कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक महेश चंद्र, कुलदीप पवार मय पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी करने पर पता चला कि शव मडोरा खुर्द निवासी भगवान दास का है। इसकी जानकारी लगते ही मृतक के परिजन भी वहां पहुंच गए। मृतक के परिजनों का आरोप है कि भगवान दास की हत्या की गई है। शव के पास मृतक के जूते एवं एक डंडा पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

मामा के घर आए युवक की तालाब में डूबने से मौत

मामा के घर आया युवक नहाते समय तालाब में डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

जालौन के थाना एट क्षेत्र में रहने वाले भारत कुशवाहा रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम ढिकौली में रहने वाले मामा प्यारेलाल के यहां एक सप्ताह पहले आया था। विगत दिवस वह तालाब में नहा रहा था। इसी दौरान वह तालाब की गहराई में जाने के कारण डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला जाता, उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मामा प्यारे लाल के मुताबिक भारत कुशवाहा अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था। वह अपनी मां के साथ अकेला रहता था। उसके पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी। भारत के दो बच्चे भी हैं। भारत जब अहमदाबाद में काम करता था, तभी उसकी पत्नी दोनों बच्चों को अपने साथ लेकर प्रेमी के साथ भाग गई थी। इसके बाद भारत अपने घर एट आकर रहने लगा। एट में वह एक ट्रांसपोर्ट में काम करता था।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story