Jhansi News: जहर से महिला की मौत, आरोप, पति करता था मारपीट

Jhansi News: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में रहने वाली श्रीमती नीरजा गुप्ता को पिछले दिनों बेहोशी हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था।

B.K Kushwaha
Published on: 22 Jun 2023 3:35 PM GMT
Jhansi News: जहर से महिला की मौत, आरोप, पति करता था मारपीट
X
Jhansi News (Pic: Newstrack)

Jhansi News: विषाक्त खाने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि पति अतिरिक्त दहेज के लिए मारपीट करता था। जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। वहीं दूसरी ओर पति ने इस आरोप झूठा बताते हुए कहा कि मोबाइल पर बात-चीत को लेकर उनका विवाद हुआ था। जिस कारण यह हादसा हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में रहने वाली श्रीमती नीरजा गुप्ता को पिछले दिनों बेहोशी हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। महिला के मायके वालों का कहना है कि वह बिहार में भागी पट्टी के रहने वाले हैं।

उन्होंने वर्ष 2012 में नीरजा की शादी टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रेवन में रहने वाले संजीव के साथ हुई थी। शादी के बाद संजीव अपनी पत्नी के साथ निवाड़ी में आकर रहने लगा था। वहां संजीव किराने की दुकान खोले हुए हैं। मृतका की बहन का आरोप है कि शादी के बाद से अक्सर नीरजा का पति उसके साथ मारपीट करता था। वह शराब पीने का भी आदी था। इसकी शिकायत काफी समय पहले टोड़ीफतेहपुर थाने की पुलिस से भी की थी। जहां समझौता हुआ था कि अब वह दुबारा मारपीट नहीं करेगा। लेकिन वह कुछ समय बीतने के बाद उसकी बहन के साथ मारपीट करने लगा। इसी तंग आकर उसने विषाक्त खाया है। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मृतका के पति संजीव ने लगाए गए आरोपों को झूठा बताया। संजीव कहना है कि मोबाइल से बात करने लेकर उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। उसे तो भनक भी नहीं कि उसकी पत्नी यह कदम उठाने जा रही है। विवाद से नाराज होकर उसने विषाक्त खाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी।

इलाज करा रहे घायल भतीजे ने तोड़ा दम

मेडिकल कालेज में इलाज करा रहे भतीजे ने दम तोड़ दिया है। मृतक पिछले दिनों अपने चाचा के साथ सड़क हादसे में घायल हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवारी में रहने वाला दीपक सिंह अपने चाचा शिशुपाल के साथ बाइक से पिछले दिनों टीकमगढ़ गया था। जहां दोनों वापस अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही बाइक उनकी टक्कर हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें टीकमगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से हालत गम्भीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान दीपक सिंह की मौत हो गई। जबकि चाचा शिशुपाल को प्राईवेट नर्सिंग होम में उपचार दिलाया जा रहा है। पुलिस ने मृतक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

घायल अवस्था में मिला युवक

मध्य प्रदेश के डबरा रेलवे स्टेशन पर समोसा बेचने वाला झांसी जिले के कानपुर हाईवे पर घायलावस्था में मिला। घायलावस्था में उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वह घायल कैसे हुआ और वहां कैसे पहुंचा, ऐसे ही कई सवाल करते हुए परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
घायल युवक मध्य प्रदेश के डबरा में रहने वाला लगभग 24 वर्षीय मनीष बाथम है। परिजनों ने बताया कि मनीष डबरा रेलवे स्टेशन पर समोसा बेचता था। 20 जून की सुबह वह समोसा बेचने के लिए डबरा रेलवे स्टेशन गया था। इसके बाद लौटकर घर नहीं आया। 21 जून की सुबह उन्हें पता चला कि मनीष झांसी मेडिकल कालेज में घायलावस्था में भर्ती है। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने मेडिकल कालेज पहुंचकर इसका पता किया तो बताया गया कि मनीष को चिरगांव थाना पुलिस लेकर आई थी। पुलिस ने बताया कि वह हाईवे पर घायलावस्था में पड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि वह दुर्घटना का शिकार हुआ था।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story