×

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़ें कन्नौज की बड़ी खबरें

उन्नाव जनपद निवासी 45 वर्षीय बांकेलाल अपने जीजा इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के लखौरा गांव निवासी मोहनलाल के यहां रह रहा था। बांकेलाल ने गांव के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह खेत पर गए ग्रामीणों ने शव को फंदे से लटकता देखा तो बांकेलाल के परिजनों को इसकी जानकारी दी।

Ashiki
Published on: 10 Feb 2021 4:38 PM GMT
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़ें कन्नौज की बड़ी खबरें
X
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़ें कन्नौज की बड़ी खबरें

कन्नौज: इंदरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित लखौरा गांव में मानसिक बीमारी से तंग आकर एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. खेत पर गए ग्रामीणों ने शव को फंदे से लटकता देख तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्नाव जनपद निवासी 45 वर्षीय बांकेलाल अपने जीजा इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के लखौरा गांव निवासी मोहनलाल के यहां रह रहा था। बांकेलाल ने गांव के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह खेत पर गए ग्रामीणों ने शव को फंदे से लटकता देखा तो बांकेलाल के परिजनों को इसकी जानकारी दी।

बहन के घर पर रहकर मेहनत मजदूरी करता था युवक

पेड़ से शव लटकता मिलने की जानकारी से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर इंदरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बांकेलाल का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। वह 10 दिनों से मनरेगा में काम पर भी नहीं जा रहा था. बताया जा रहा है कि वह मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। इसके चलते उसने खुदकुशी कर ली। बांकेलाल अविवाहित था और अपनी बहन के घर पर रहकर मेहनत मजदूरी करता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: शाहजहांपुर: शौच के लिए गए किसान की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

विधिक साक्षरता शिविर में कानूनी जानकारी देकर किया जागरूक

नादेमऊ कस्बे के सुभाष इंटर कॉलेज ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज के संरक्षण में तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा आयोजित विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया कितने विद्यालय समिति के प्रधानाध्यापक समेत अध्यापक गण मौजूद रहे उसी दौरान कार्यक्रम में कस्बे के कई लोग मौजूद रहे उन्हें कानूनी जानकारी देकर जागरूक किया गया विधिक साक्षरता शिविर में लोगों को जागरूक के साथ साथ गांव के लोगों को जागरूक किया गया।

प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह सेंगर ने बताया माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संरक्षण में तहसील विधिक सेवा समिति कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम हर माह में किया जाता है जिसका उद्देश्य ग्रामीण जनता को कानूनी जानकारी देकर अवगत कराना होता है इस मौके पर नायब तहसीलदार मोहित लाल वर्मा धर्मेंद्र सिंह और पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ विजय वर्मा साधना देवी ऋषभ तिवारी सुनील गौतम इत्यादि लोग मौजूद रहे।

युवक ने अपने भाई-भाभी पर किया जानलेवा हमला

ठठिया थाना क्षेत्र के बकतोरापुर गांव में खेत में पानी भरने का विरोध करना एक युवक को पड़ गया महंगा। भाई ने साथियों के साथ मिलकर भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। बचाने आई पत्नी को भी जमकर पीटा। घायल दंपति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। घायल दंपति के पुत्र ने चाचा समेत चार लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ठठिया थाना क्षेत्र के बकतोरापुर गांव निवासी लाखन ने अपने ही भाई बलराम पुत्र सुखवासी के खेत में पानी भर दिया। खेत में पानी भरने की जानकारी मिलने पर बलराम ने इसका विरोध किया। साथ ही फसल बर्बाद होने की बात कही। इससे नाराज होकर लाखन ने अपने साथी पंजाबी, लालू व रंजना के साथ मिलकर बीते मंगलवार की देर शाम भाई बलराम पर जानलेवा हमला बोल दिया। चीख पुकार सुनकर बचाने आई पत्नी गुड्डी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर दंपति को बचाया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां गुड्डी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। घायल दंपति के पुत्र ने चाचा समेत तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुई शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि खेत में पानी भरने का विरोध करने पर मां-पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोटा चयन प्रक्रिया के दौरान महिलाओं ने किया प्रदर्शन

इंदरगढ़ क्षेत्र के पूरा राय के कोटे का आज चयन होना था जिसके तहत सरकार की नियमानुसार समूह चलाने वाली महिलाओं को कोटा वितरित करने का काम शुरू हुआ जिसमें अधिकारियों ने समूह की महिलाओं से जरूरी प्रपत्र मांगे जिसमें प्रपत्र ना होने के चलते कुछ को निरस्त कर दिया गया और बाकी प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए कागजात लेकर जांच होने तक कोठे का चयन रोक दिया गया जिसके तहत जांच होने के बाद जिसके प्रपत्र पूरे पाएंगे जाएंगे उसके बाद उसी समूह को कोटा चयन किया जाएगा वहीं दो समूह की महिलाओं ने अपने समूह प्रपत्र ना लेने का अधिकारियों पर आरोप लगाया और प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें: ई चालान के प्रकरणों के निस्तारण का लिए होगी ई कोर्ट की स्थापना : मुख्यमंत्री

महिलाओं ने लगाये ये आरोप

इंदरगढ़ में संचालित समूह जय हनुमान की महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें बुलाया तो गया उनके समूह में पूरे 11 सदस्य पिछड़ा वर्ग के हैं फिर भी उन्हें किसी भी अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं किया और बाहर भगा दिया कई समूह की महिलाओं ने प्रतिवाद लिया था जिसमें दुर्गा माता स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुनीता सिंह समेत 11 अन्य महिलाओं ने कोटा चयन प्रक्रिया में भाग लिया वही कोटा चयन प्रक्रिया में ओबीसी के हिसाब से कोटा चयन प्रक्रिया होनी थी जिसको लेकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रदर्शन किया उन्होंने बताया हमारे समूह में करीब 11 महिलाएं हैं जो सभी ओबीसी से हैं।

महिलाओं ने प्रदर्शन कर बताया हमसे रुपए जमा कर लिए जाते हैं बल्कि हमें सरकारी रसीद नहीं दी जाती है कहीं न कहीं हमारे रुपए का दुरुपयोग ना हो इसको लेकर उन्होंने प्रदर्शन किया प्रदर्शन के दौरान करीब दुर्गा माता स्वयं सहायता समूह की सभी महिलाएं उपस्थित रहीइस मौके पर कहीं किसी प्रकार की अनहोनी ना हो इससे निबटने के लिए फायर ब्रिगेड टीम और भारी पुलिस बल कई थानों की पुलिस मौजूद रही जिसको जिससे किसी प्रकार के अराजक तत्व कोटा चयन प्रक्रिया को बाधित ना कर सकें।

कोटा चयन प्रक्रिया हुई संपन्न

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में कोटा चयन प्रक्रिया को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक के अधिकारियों व समूह की महिलाओं ने भाग लिया इंदरगढ़ क्षेत्र के पूराराय ग्राम पंचायत के अंतर्गत 9 अप्रैल 2018 को कोटा स्थगित कर दिया गया था यह कोटा इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ही ओमप्रकाश के पास स्थानांतरण हुआ था वही जुलाई 2020 में यह कोटा सोबरन सिंह के पास पहुंच गया था कोटा चयन प्रक्रिया को लेकर हसेरन ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारियों ने बैठक कर कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कोटा चयन प्रक्रिया में भाग लिया।

करीब 5 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कार्यक्रम में अपना मतपत्र सहित प्रस्तुत किए वही चयन प्रक्रिया में बताया गया इन सभी समूह की जांच की जाएगी जो समूह सही होगा उसी समूह को कोटा प्रक्रिया दिया जाएगा इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रामसमुझ एडीओ पंचायत संजीव कुमार धर्मेंद्र कुमार अनीता प्रिया रेखा सुनीता और रानी वही गांव के कई लोग चयन प्रक्रिया में शामिल रहे

रिपोर्ट: पंकज श्रीवास्तव

Ashiki

Ashiki

Next Story