×

Heavy Rain in Kanpur: कानपुर में भयानक बारिश, सड़कें जलमग्न और जलभराव में फंसे वाहन, व्यापार भी चौपट

Heavy Rain in Kanpur: सुबह से फुहारों के बाद दोपहर में झमाझम बारिश हुई। लंबे समय बाद उमस से राहत मिली। बारिश से अधिकतर जगह जलभराव हो गया।

Anup Panday
Published on: 23 Aug 2023 11:22 AM GMT (Updated on: 23 Aug 2023 11:52 AM GMT)
Heavy Rain in Kanpur: कानपुर में भयानक बारिश, सड़कें जलमग्न और जलभराव में फंसे वाहन, व्यापार भी चौपट
X
Heavy Rain in Kanpur (Photo-Newstrack)

Kanpur News: सुबह से फुहारों के बाद दोपहर में झमाझम बारिश हुई। लंबे समय बाद उमस से राहत मिली। बारिश से अधिकतर जगह जलभराव हो गया। जिससे वाहन स्वामी फंस गए। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दल 24 घंटों में फिर से तेज बारिश होगी।

पूरा सावन बीत जाने के बाद मानसून सक्रिय हुआ। सुबह से ही बादल छाए रहे। फुहारें पड़ती रहीं। तेज हवाएं भी चलीं। इससे उमस में कमी आई। एक सप्ताह से उमसभरी गर्मी के कारण लोग बेहाल थे। सुबह से हल्की बारिश के बाद दोपहर में करीब एक घंटे तक तेज हवाओं संग बारिश हुई। एक घंटे में ही करीब 20 मिमी बारिश हो गई। दिन भर मौसम खुशगवार रहा। अधिकतम तापमान 34 से 30.4 डिग्री पर आ गया। सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके लिए आईएमडी ने डार्क यलो अलर्ट जारी किया है।

चक्रवाती हवाएं दूर इसलिए कम बारिश

मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून टर्फ फिलहाल अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर चल रही है और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ को एक ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है।

बारिश से व्यापार हुआ चौपट

व्यापारियों के दुकान खोलते ही मानसून बन गया। सुबह से ही बादल छाए हुए थे। वहीं करीब 1 बजे से बूंदाबांदी होने लगी थी। कुछ देर बाद तेज बारिश होने लगी। जिससे सड़कों पर पानी भर गया।जलभराव होने से दुकानों में पानी चला गया। जिससे व्यापारियों को काफ़ी दिक्कत का सामना महसूस करना पड़ा। व्यापारी बोले समय से सफाई तो होती है। लेकिन ठेलिया वाले दुकानदार ठेले का बचा माल नाली नाला में डाल देते है। जिससे नाला जाम हो जाता है। दुकान में पानी भरने से हर वर्ष नुकसान होता है।

जलभराव में फंसे वाहन

चावला चौराहे, नंद लाल चौराहा, किदवई नगर थाना रोड, बर्रा मेन रोड, जूही खलवा पुल, वीआईपी रोड पर जल भराव हो गया।जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।वाहन रेंग रेंग कर निकलते नजर आए तो कहीं वाहन जलभराव में बंद हो गए। जिससे वाहन स्वामी को काफ़ी दिक्कत महसूस करनी पड़ी।

बरसात के पानी में मौज मस्ती करते दिखे स्कूली बच्चें

दोपहर में बारिश होते समय स्कूलों की छुट्टी भी हो गई तो बारिश का लुफ्त बच्चें कैसे न उठाए। भीगते पानी के बीच बच्चें छैय छपा छैय छपा करते दिखे। कुछ बच्चें भरे पानी के बीच साइकिल से रेस लगाते दिखे।

Anup Panday

Anup Panday

Next Story