×

IIT Admission: कम्प्यूटर साइंस नहीं बल्कि अब ये स्ट्रीम इंजीनियरिंग के लिए खूब पसंद, IIT की सीटें फुल

IIT Admission: कंप्यूटर साइंस युवाओं की पहली पसंद होने के बावजूद गणित व डेटा साइंस की सीटें सबसे पहले फुल हो रही हैं। यह हाल किसी इंजीनियरिंग कॉलेज का नहीं बल्कि आईआईटी कानपुर का है।

Snigdha Singh
Published on: 17 July 2023 4:10 PM GMT (Updated on: 17 July 2023 4:27 PM GMT)
IIT Admission: कम्प्यूटर साइंस नहीं बल्कि अब ये स्ट्रीम इंजीनियरिंग के लिए खूब पसंद, IIT की सीटें फुल
X
आईआईटी कानपुर में इंजीनियरिंग कोर्स के लिए काउंसिलिंग: Photo- Social Media

IIT Admission: कंप्यूटर साइंस युवाओं की पहली पसंद होने के बावजूद गणित व डेटा साइंस की सीटें सबसे पहले फुल हो रही हैं। यह हाल किसी इंजीनियरिंग कॉलेज का नहीं बल्कि आईआईटी कानपुर का है। जहां मेधावियों ने चुना तो कंप्यूटर साइंस है लेकिन सीटें सबसे पहले मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग और स्टैटिक्स एंड डेटा साइंस की भरी हैं। आईआईटी में तीसरे राउंड में ही सभी कोर्स की सीटें भर गई हैं। देश की प्रतिष्ठित सभी आईआईटी में दाखिले के लिए जोसा (ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) की काउंसिलिंग चल रही है। चौथे राउंड की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। मगर, आईआईटी कानपुर में तीसरे राउंड में ही सभी कोर्स की सीटें लगभग फुल हो गई थीं।

आईआईटी कानपुर में इंजीनियरिंग कोर्स के लिए काउंसिलिंग

संस्थान में संचालित मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग और स्टैटिक्स एंड डेटा साइंस कोर्स की सभी सीटें पहले राउंड में ही फुल हो गईं। जबकि कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की सभी सीटें दूसरे राउंड में फुल हो गईं। एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, बायोसाइंस एंड बायोइंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग की सीटें भी दूसरे राउंड में फुल हो गई थीं। केमिकल इंजीनियरिंग,अर्थ साइंस की कुछ रिक्त सीटें तीसरे राउंड में फुल हुई हैं।

चौथे राउंड से पहले सभी सीटें फुल

ब्रांच ओपनिंग/क्लोजिंग रैंक राउंड

एयरोस्पेस 2316/3929 2

बीएसबीई 5809/7745 2

कंप्यूटर साइंस 124/224 2

सिविल 4431/5999 2

केमिकल 2990/4208 3

अर्थ साइंस 7875/10395 3

इलेक्ट्रिकल 539/1305 2

गणित एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग 619/987 1

मैकेनिकल 1769/2879 2

स्टैटिक्स एंड डेटा साइंस 736/1090 1

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Next Story