×

Kanpur News: गोविंदनगर में मिला अजीबोगरीब पंछी, दो चोंच वाले पक्षी को देखने उमड़ी भीड़

Kanpur News: गोविन्द नगर बी ब्लॉक के रहने वाले प्रभाकर पांडेय घर के बाहर पंछियों को दाना रोज देते है। वहीं दाना देते पंछियों के पास एक पंछी पड़ा था। जिसको कुत्ते परेशान कर रहे थे।

Anup Panday
Published on: 6 Aug 2023 12:30 PM GMT
Kanpur News: गोविंदनगर में मिला अजीबोगरीब पंछी, दो चोंच वाले पक्षी को देखने उमड़ी भीड़
X
(Pic: Newstrack)

Kanpur News: गोविंद नगर डीबीएस कॉलेज के पास में एक अजीबोगरीब पंछी मिला। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। जिसे भी इसके बारे में मालूम चला, वह दौड़ा चला आया। पंछी की सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। पंछी को लेकर लोगों में तरह-तरह की कौतूहल देखने को मिली।
घायल अवस्था में था पंछी, उड़ नहीं पा रहा

गोविन्द नगर बी ब्लॉक के रहने वाले प्रभाकर पांडेय घर के बाहर पंछियों को दाना रोज देते है। वहीं दाना देते पंछियों के पास एक पंछी पड़ा था। जिसको कुत्ते परेशान कर रहे थे। तभी पास जाकर देखा तो वह घायल अवस्था में पड़ा था। कुत्तों को भगाने के बाद उस पंछी को देखने लगे। तभी आसपास के लोग भी आ गए। सूचना फैलते ही इलाक़े के लोग आने लगे और भीड़ लग गई। पंछी उड़ नहीं पा रहा था। पंछी कौन सा है, उन्हें नहीं पता, प्रभाकर ने मिले पंछी की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी।

चोंच के ऊपर एक और चोंच

इस पंछी में खास बात और है कि इसकी चोंच के ऊपर एक और नुकीली चोंच है। वैसे जानकारी की गई तो पता चला कि ये दूसरी चोंच से खाना नहीं खा सकता है। लेकिन चोंच की आकृति बनी हुई है। जोकि उस पंछी में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जिसको देखने को हर कोई चला आ रहा है। एक समय तो ऐसा हुआ की भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को सूचना देने पड़ रही थी। तभी प्रभाकर पाण्डेय पंछी को अपने घर में ले गए, फिर भीड़ कम हो पाई।

मालाबार ग्रे हॉर्नबिल पंछी होने का अनुमान

पंछियों को पालने वाले लोगों ने बताया कि यह पंछी मालाबार ग्रे हॉर्नबिल है। जोकि दक्षिण भारत में पाया जाता है। यह छोटी एशियाई हॉर्नबिल प्रजातियों में से एक होती है। इसकी चोंच काफी लंबी होती है। यह काफी ऊंचाई पर उड़ते हैं और घने पेड़ों पर रहते हैं। यह पंछी अधिकतर जंगली फलों का सेवन करते हैं। यह पंछी जंगल से भटक गया है। संभवतः इसके पंजे के पास चोट पतंग के धागे की चपेट में आने के कारण लग गई है। वन विभाग की टीम के आने के बाद ही पता चलेगा यह पंछी कौन सा है।

Anup Panday

Anup Panday

Next Story