Kanpur News: 20 सीसीटीवी के निगाहों के बीच संवासिनी ग्रह से भागी दो किशोरियां, जांच चालू

Kanpur News: 14 अगस्त को दो किशोरियां संवासिनी ग्रह से भाग गई थी। दोनों कानपुर देहात निवासी हैं। अधीक्षिका की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर किशोरियों को खोजने में जुटी है।

Anup Panday
Published on: 17 Aug 2023 4:41 AM GMT
Kanpur News: 20 सीसीटीवी के निगाहों के बीच संवासिनी ग्रह से भागी दो किशोरियां, जांच चालू
X
Kanpur News (photo: social media )

Kanpur News:संवासिनी गृह से दो किशोरियों के भागने के दो दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। महिला कल्याण विभाग की डायरेक्टर और डीएम की गठित टीम ने जांच की, जांच टीम के हाथ खाली दिखे। किशोरियां क्यों और कैस भागीं और न ही किसी की लापरवाही सामने आई है। परिसर में 20 सीसी कैमरे लगे हैं।लेकिन किसी में किशोरियां कैद नहीं हुईं। अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है।

कानपुर देहात की है निवासी

14 अगस्त को दो किशोरियां संवासिनी ग्रह से भाग गई थी। दोनों कानपुर देहात निवासी हैं। अधीक्षिका की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर किशोरियों को खोजने में जुटी है। महिला कल्याण विभाग की डायरेक्टर संदीप कौर जांच करने संवासिनी गृह पहुंच गई थी। वह करीब पांच घंटे वहां पर रुकीं। उनको पता चला कि यहां पर क्षमता से दो गुना किशोरियां हैं। कई किशोरियों का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है।

एडीएम एलए और एसडीएम नर्वल की टीम गठित

जिलाधिकारी ने एडीएम एलए और एसडीएम नर्वल की टीम गठित की है। इस टीम ने जांच की। जिलाधिकारी के आदेश पर सीएमओ की अगुवाई में आठ डॉक्टरों ने भी संवासिनी गृह जाकर किशोरियों को परीक्षण कर उनको दवाएं दीं।समय-समय पर किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए।

बच्चे का विसरा सुरक्षित

ललितपुर से युवती को उसके ढाई माह के बच्चे के साथ यहां लाया गया था। उसका बच्चा मृत अवस्था में पाया गया। इस मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी कमेटी का गठन किया है। इसमें एसडीएम एलए और एसडीएम नर्वल को शामिल किया गया है। बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा को सुरक्षित किया गया है। बिसरा की रिपोर्ट से कारण स्पष्ट हो पायेगा।

संवासिनी ग्रह में हो चुके है कई मामले

संवासिनी ग्रह में गैंग रेप के बाद महिला की हत्या, किशोरी ने लगाई फांसी,दो किशोरियों के भागने के मामले में चार महिला होमगार्ड समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। कमांडेंट ने चारों होमगार्ड को निलंबित कर दिया था।एक किशोरी गर्भवती भी थी। अब वहीं फिर दो किशोरी भाग गई। पॉश इलाके में संवासिनी ग्रह बना हुआ है। जहां आधा शहर सीसीटीवी से कैद है। लेकीन प्रशासन के हाथ अभी भी खाली है।

Anup Panday

Anup Panday

Next Story