×

Kanpur News: चढ़ती गर्मी से इंसान से लेकर जानवर भी परेशान, अभी से सूखने लगे तालाब

Kanpur News: स्कूलों की छुट्टी होने के बाद बच्चों के चेहरे झुलस जा रहे है, मौसम विभाग ने मंगलवार को हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है।

Anup Panday
Published on: 18 April 2023 2:59 PM GMT
Kanpur News: चढ़ती गर्मी से इंसान से लेकर जानवर भी परेशान, अभी से सूखने लगे तालाब
X
चढ़ती गर्मी से जानवर भी परेशान (photo: social media )

Kanpur News: मंगलवार को लू के थपेड़ों के बीच धूप कड़ी निकली। सीजन में पहली बार बेहाल करने वाली गर्मी का अहसास करना पड़ रहा है। अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। स्कूलों की छुट्टी होने के बाद बच्चों के चेहरे झुलस जा रहे है, मौसम विभाग ने मंगलवार को हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ दिनों में आंधी और बरसात की संभावनाएं भी हैं।

गर्मी के तेवर बढ़े

गर्मी के तेवर बढ़ गए हैं। लगातार तापमान चढ़ रहा है। पारा में 4.6 डिग्री की वृद्धि हुई है। बीते सोमवार को तापमान रिकॉर्ड 42 डिग्री रहा जो सामान्य 3.6 अधिक है। रात के तापमान में राहत रही है। सुबह होते ही धूप अपना विकराल रूप ले लेती है। 11 बजे दिन में ही रोड पर सन्नाटा हो जाता है। बच्चों की छुट्टी के समय पेरेंट्स पेड़ का सहारा लेते है।

आसमान भी पूरा खुला,निकल रही कड़ी धूप

आसमान साफ होने के कारण कड़ी धूप निकल रही है। वहीं तेज शुष्क हवाएं (लू) चल रही है। इसका असर वातावरण पर भी पड़ा। नमी घटने से शरीर में भी पानी की कमी हो जाती है जिससे हीट स्ट्रोक की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में खुले में निकलने पर पानी पीकर निकलने की सलाह दी जाती है।

धूप का असर निकाय चुनाव में भी दिख रहा

धूप ऐसी की चुनाव लडने वाले प्रत्याशी भी प्रचार करने से कतरा रहे है। वोट मांगने के लिए सुबह से ही लोगों के घर पहुंच जा रहे। फोन पर शाम का समय मिलने का ले रहे है। 11 बजे के बाद कड़ी धूप को देख हर कोई आराम की जगह में भागता दिख रहा है। ऐसे में नामांकन से लेकर मतदान तक हर प्रत्याशी को ये धूप भी अखर रही है। प्राणि उद्यान में जीव-जन्तु गर्मी से बेहाल हैं। जानवरों के लिए कूलर की व्यवस्था नहीं की गई है।

हीट वेव का जारी किया गया यलो अलर्ट

मंगलवार को तेज लू चलेगी। धूप में भी अधिक तेजी रहेगी। अप्रैल के 16वें दिन पारा 40 और 17वें दिन 42 डिग्री पहुंचा है। मंगलवार को इसमें वृद्धि भी संभव है। जिसको लेकर मंगलवार को हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। शहर के ज्यादातर अभी से तालाब सूखने लगे हैं। जिससे जीव-जन्तु परेशान हैं।

Anup Panday

Anup Panday

Next Story