×

Bird Flu Alert: भयंकर तबाही से कांपा यूपी का कानपुर, सरकार लेगी ये तगड़ा एक्शन

कानपुर चिड़ियाघर(Kanpur Zoo) में बर्ड फ्लू की वजह से हड़कंप मचा हुआ है। यहां चार दिन पहले जंगली मुर्गियों के मरे पाए जाने के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है। ऐसे में बड़ी खबर मिली है कि चिड़ियाघर के सभी बाड़ों में जो भी पक्षी हैं, सभी को रविवार शाम तक मारने के आदेश दिए सकते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 10 Jan 2021 7:57 AM GMT
Bird Flu Alert: भयंकर तबाही से कांपा यूपी का कानपुर, सरकार लेगी ये तगड़ा एक्शन
X
कानपुर चिड़ियाघर(Kanpur Zoo) में बर्ड फ्लू की वजह से हड़कंप मचा हुआ है। यहां चार दिन पहले जंगली मुर्गियों के मरे पाए जाने के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर चिड़ियाघर(Kanpur Zoo) में बर्ड फ्लू की वजह से हड़कंप मचा हुआ है। यहां चार दिन पहले जंगली मुर्गियों के मरे पाए जाने के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है। ऐसे में बड़ी खबर मिली है कि चिड़ियाघर के सभी बाड़ों में जो भी पक्षी हैं, सभी को रविवार शाम तक मारने के आदेश दिए सकते हैं। इसके साथ ही चिड़ियाघर से एक किलोमीटर तक के क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। लोगों से अलर्ट रहने को कहा गया है। और तो और 10 किमी. के दायरे में मांस की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें... UP में बर्ड फ्लू की दस्तक: इन राज्यों में फैला वायरस, 1200 पक्षियों की मौत

कानपुर चिड़ियाघर बंद

आपको बता दें कि कानपुर में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद से प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना हो गया है। जिसके चलते 15 दिनों के लिए कानपुर चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया। हालाकिं अब अनिशिचतकाल के लिए जू को बंद किया गया है।

ऐसे में किसी को भी चिड़ियाघर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही बताया जा रहा कि चिड़ियाघर में स्वास्थ विभाग की टीम मौजूद है और पक्षियों को मारने की तैयारी की जा सकती है। ताकि ये खतरा आगे न बढ़े।

bird flu बर्ड फ्लू( फोटो-सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें...यूपी में अलर्ट जारी: बर्ड फ्लू से खौफ में आए लोग, रेड जोन हुआ घोषित

सभी पक्षियों को मारने के निर्देश

इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार, पहले मुर्गियों और तोतों को मारा जा सकता है। उसके बाद बत्तख व अन्य पक्षियों को मारने की तैयारी की जा सकती है। ऐसे में चिड़ियाघर के अधिकारियों के अनुसार, यह दुखद है लेकिन प्रोटोकॉल के तहत ये करना ही होगा। आज शाम तक सभी पक्षियों को मारने के निर्देश दिए जा सकते हैं।

आपको बता दें कि 4 दिन पहले कानपुर चिड़ियाघर में चार जंगली मुर्गियों और चार हीरामन तोतों की मौत हो गई थी। ये सभी पिंजरे में बंद पक्षी थे। इनमें से मृत मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सोनभद्र, बाराबंकी, अयोध्या और झांसी में कौवे मृत पाए गए थे।

ये भी पढ़ें...यूपी: बर्ड फ्लू का केस मिलने के बाद कानपुर का चिड़ियाघर 15 दिन के लिए बंद

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story