×

करवाचौथ पर मोरपंख चूड़े की बढ़ी डिमांड, मंहगे दाम के बावजूद हो रही खरीदारी

शहर के मुख्य बाजारों में विशेष सजावटी थाली, छलनी लोटा, लटक वाली गोल्डन कलर की छलनी की खास मांग बनी हुई है। कोरोना वायरस के खतरे के बावजूद महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।

Newstrack
Published on: 3 Nov 2020 3:12 PM GMT
करवाचौथ पर मोरपंख चूड़े की बढ़ी डिमांड, मंहगे दाम के बावजूद हो रही खरीदारी
X
करवाचौथ पर मोरपंख चूड़े की डिमांड बढ़ी, चूड़ियों के दाम बढ़ने के बावजूद हो रही खरीदारी

औरैया: करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बाजार पूरी तरह से गुलजार नजर आए। सुबह से ही शहर के लेडीज मार्केट, होमगंज बाजार में महिलाओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। इसे लेकर शहर की महिलाओं में खासी तैयारी चल रही है। महिलाएं कास्मेटिक से लेकर कपड़ों की जमकर खरीदारी कर रही हैं। शहर के मुख्य बाजारों में विशेष सजावटी थाली, छलनी लोटा, लटक वाली गोल्डन कलर की छलनी की खास मांग बनी हुई है। कोरोना वायरस के खतरे के बावजूद महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। मंगलवार को चूड़ी व कास्मेटिक्स की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ दिखी। रेडीमेड लहंगों और हल्के वर्क वाली साड़ियों की मांग है।

ये भी पढ़ें: CM योगी बोले- दीवाली की खरीदारी में रहे सर्तक, ग्राहक-दुकानदार जरूर पहनें मास्क

महिलाओं में चल रही खासी तैयारी

करवाचौथ पर्व को लेकर शहर की महिलाओं में खासी तैयारी चल रही है। महिलाएं कास्मेटिक से लेकर कपड़ों की जमकर खरीदारी कर रही हैं। शहर के मुख्य बाजारों में विशेष सजावटी थाली, छलनी लोटा, मिट्टी व पीतल के करवा की खास मांग है। मंगलवार को होमगंज, लेडीज मार्केट, फूलगंज बाजारों में भारी भीड़ नजर आई। कोरोना के खतरे के बावजूद महिलाओं तैयारियों को लेकर जमकर खरीदारी कर रहीं हैं।

दुकानदार प्रियांशु गुप्ता ने बताया कि महिलाओं को रेडीमेड ड्रेस व धागे की चूड़ियां खूब भा रही हैं। रेडीमेड लहंगों और हल्के वर्क वाली साड़ियों की मांग है। मास्क व किट पहन संचालिकाओं ने ब्यूटीपार्लर में किया काम गया। कोरोना से बचाव के लिए शहर के ब्यूटी पार्लरों में भी खास इंतजाम किए गए। ब्यूटी पार्लर संचालिका लक्ष्मी राजपूत ने बताया कि पार्लर में आने वाली सभी महिलाओं को सैनिटाइज कर प्रवेश दिया जा रहा है। इसके साथ ही मास्क लगाना अनिवार्य है। सभी महिलाओं को अलग-अलग समय दिया जा रहा है।

पार्लर के सभी स्टॉफ मास्क व किट पहन कर ही कार्य करते हैं। घरों में भी मेहंदी लगाने के आर्डर हैं। अरेबिक, मारवाड़ी व फुल हैंड मेहंदी की मांग ज्यादा है। इस बार मिट्टी के करवा 20 रुपये में बिक रहे हैं, जबकि पिछले वर्ष इनकी कीमत 35 रुपये थी। वहीं पीतल के करवा पांच सौ रुपये तक मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मिशन शक्ति अभियान: महिलाएं खूब कर रहीं शिकायतें, मनचलों पर तुरंत कार्रवाई

जाम की बनी रही स्थिति

करवाचौथ की पूर्व संध्या पर सुबह से ही बाजारों में भीड़ जुटना शुरू हो गई। शहर के लेडीज मार्केट व होमगंज बाजार में स्थिति यह रही कि वहां पर बाइक निकलने में भी घंटों लग रहे थे। बाजार में मौजूद पुलिसकर्मी भीड़ को हटाते नजर आए। हर दस मिनट में जाम की स्थिति बनी रही।

चूड़ियों के दाम

चूड़ी का नाम पहले अब

ब्रास कंघन 900 1200

चूड़ी 110 120

पंजाबी चूड़ी 700 900

राधा कृष्ण चूड़ा 400 500

लटकन कड़ा 300 400

मोर चूड़ा 600 750

ब्यूटी पार्लर के दाम

पहले अब

थ्रेडिंग 20 25

फेसियल 100-500 150-800

वेक्स 100-500 150-700

मेंहदी 500 550

रिपोर्टर प्रवेश चतुर्वेदी औरैया

Newstrack

Newstrack

Next Story