×

Kaushambi Love Story: ये कैसी दोस्ती! यूपी में लड़के को लड़के से प्यार और फिर लिंग परिवर्तन, आइए जाने क्या है Sex Change

Kaushambi Love Story: जहाँ दो लड़कों में प्यार हुआ फिर एक दोस्त ने दूसरे पर लिंग परिवर्तन का दबाव बनाना लेकिन लिंग परिवर्तन होने के कुछ समय बाद ही आरोपी दोस्त ने पीड़ित दोस्त को छोड़ दिया।

Shweta Shrivastava
Published on: 6 July 2023 2:12 PM GMT (Updated on: 7 July 2023 2:57 AM GMT)
Kaushambi Love Story: ये कैसी दोस्ती! यूपी में लड़के को लड़के से प्यार और फिर लिंग परिवर्तन, आइए जाने क्या है Sex Change
X
Kaushambi Love Story(Image Credit-Social Media)

Kaushambi Love Story: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से प्यार का एक अलग तरह का मामला सामने आया है। जहाँ दो लड़कों के बीच दोस्ती थी और उनकी दोस्ती इतनी गहरी हो गयी किदोनो ने फैसला किया कि वो साथ में रहेंगे। दोनों एक दूसरे के बिना एक पल भी नहीं रह पा रहे थे। इसके बाद दोनों ने एक फैसला लिया जिसने दोनों की ही ज़िन्दगी बदल गयी। इसके बाद एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर लिंग परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू किया। जिसके बाद उस दोस्त ने लिंग परिवर्तन करवा भी लिया लेकिन इसके बाद क्या हुआ आप सोच भी नहीं सकते। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला और आखिर क्या होता है जेंडर चेंज व इसकी प्रक्रिया। जिसने इस रिश्ते को सुर्ख़ियों में ला दिया।

क्या होता है जेंडर चेंज

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के दो दोस्तों की कहानी जिसने भी सुनी वो दंग रह गया। दरअसल इन दोनों लड़कों के बीच काफी ग़हरी दोस्ती थी लेकिन धीरे धीरे दोनों पास आये और उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों एक साथ रहने लगे लेकिन हद्द तो तब हुई जब एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर लिंग परिवर्तन का दबाव डाला। इसके बाद वो दोस्त तैयार भी हो गया और उसने अपना लिंग परिवर्तित करवा लिया लेकिन इस मामले में फिर एक नया मोड़ आया जब दोनों एक दूसरे से अलग हुए और इसके बाद लिंग परावर्तित करवाने वाले दोस्त ने अपने पार्टनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है। गौरतलब है कि दोनों एक साथ पति पत्नी की तरह रह रहे थे लेकिन अब एक दोस्त पत्नी बने अपने दोस्त के साथ नहीं रहना चाहता। लेकिन इससे पहले हम आपको पूरा मामला विस्तार से बातें आइये जान लेते हैं कि आखिर ये जेंडर या सेक्स चेंज होता क्या है और इसकी प्रक्रिया क्या है।

लिंग चेंज सर्जरी उस प्रक्रिया को कहते हैं जिससे लोगों को उनके स्व-पहचान वाले लिंग में परिवर्तन होने में मदद मिलती हैं। लिंग-पुष्टि विकल्पों में चेहरे की सर्जरी, शीर्ष सर्जरी या नीचे की सर्जरी शामिल हो सकती है। शोध में पाया गया कि लिंग चेंज सर्जरी चुनने वाले अधिकांश लोग मानसिक स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता में सुधार चाहते हैं। आजकल लोग इसके लिए लिंग पुष्टिकरण या पुष्टिकरण सर्जरी शब्दों का उपयोग करना पसंद करते हैं। फिलहाल इस सर्जरी को उनलोगों के लिए तैयार किया गया था जिनका शरीर उनके लिंग से मेल नहीं खाता। या आसान शब्दों में कहें जो लिंग डिस्फोरिया से जूझ रहे हैं। ऐसा तब होता है जब जन्म के समय निर्धारित आपका लिंग आपकी लिंग पहचान से मेल नहीं खाता है।

कैसे होती है सेक्स चेंज सर्जरी

सेक्स चेंज सर्जरी के दौरान जो पुरुष से महिला लिंग पुनर्निर्धारण सर्जरी के लिए तैयार होते हैं उन्हें न्यूरोवास्कुलर नियोक्लिटोरिस के साथ पेनाइल इनवर्जन वैजिनोप्लास्टी दिया जाता है। इस दौरान, एक सर्जन एक संवेदनशील नव-योनि बनाने के लिए महिला के मूल लिंग के कुछ हिस्सों का उपयोग करके उसे बनाता है। इसके साथ ही वो महिला के शरीर से अंडकोष को हटा देता है, इस प्रक्रिया को ऑर्किएक्टोमी कहा जाता है। गौरतलब है कि महिला के शरीर में अंडकोश की त्वचा का उपयोग लेबिया बनाने के लिए किया जाता है। लिंग के स्तंभन ऊतक का उपयोग नियोक्लिटोरिस बनाने के लिए किया जाता है। मूत्रमार्ग संरक्षित और क्रियाशील रहता है। इसी तरह एक पुरुष को महिला बनाने में भी ऐसी ही मिलती जुलती प्रक्रिया को अपनाया जाता है।

कौशांबी का युवक यूँ बन गया एक युवती

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक पुरुष महिला बना। जहाँ लिंग परिवर्तित करवाने वाले दोस्त की उम्र 22 साल है जिसने अपने दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इस दोस्त ने अपने पति उसके पिता और चाचा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है जिसके मुताबिक उनपर कई धाराएं लगाई गईं हैं जिसमे धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 504 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) शामिल हैं। इतना ही नहीं उसने कौशांबी पुलिस पर भी कई संगीन आरोप लगये हैं। पीड़ित युवक ने बताया की मझियाराय चक के निवासी से उसे प्यार हो गया था जो हिशामबाद इलाके में रहता था। साथ ही उसने पीड़ित को लिंग परिवर्तन ऑपरेशन करवाने के लिए दबाव डाला। इतना ही नहीं लिंग परिवर्तन के बाद दोनों ने पास के मंदिर में जाकर शादी भी कर ली थी। उसने बताया कि उससे पैसे भी चीन लिए गए

हमे मिली जानकारी के मुताबिक दोनों लिंग परिवर्तन के बाद शादी करके एक दूसरे के साथ रहने लगे। साथ ही दोनों ने एक दूसरे से वादा भी किया कि वो सामाजिक और पारिवारिक दबाव का डटकर मुकाबला करेंगे। लेकिन आरोपी दोस्त ने दूसरे दोसरत को अवॉयड करबा शुरू कर दिया। फिर 2 से 3 महीने पहके ही उसे वोड दिया। इतना ही नहीं पीडिया ने ये भी बताया की कैसे उसका फ़ोन तक भी वो नहीं उठा रहा है। पीड़िता ने लिंग परिवर्तन में काफी खर्च किया है इसमें का लगभाग उसका 8 लाख रूपए लग गया है। इसके अलावा पीड़ित ने बताया कि उससे पैसे भी छीन लिए गए थे। जिसे पीड़िता ने खून पसीना बहाकर कमाए थे। फिलहाल पुलिस इसकी अलग अलग एंगल से जाँच कर रही है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story