×

अटल के जन्मदिन को किसान संवाद कार्यक्रम के तौर पर मनाएगी भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को किसान संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार गांव, गरीब, किसान को समर्पित सरकार है।

Newstrack
Published on: 19 Dec 2020 2:58 PM GMT
अटल के जन्मदिन को किसान संवाद कार्यक्रम के तौर पर मनाएगी भाजपा
X
अटल के जन्मदिन को किसान संवाद कार्यक्रम के तौर पर मनाएगी भाजपा photos(social media)

लखनऊ : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर 25 दिसम्बर को किसान संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। साथ ही गोरखपुर, काशी, ब्रज व पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्षों व विधायकों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर संवाद भी किया। पार्टी ने तय किया है कि प्रदेश में अपने सभी संगठनात्मक मण्डलों सहित 2500 से अधिक स्थानों पर ’’किसान संवाद कार्यक्रम’’ से पार्टी कार्यकर्ता सामुहिक रूप से जुड़े।

किसान संवाद कार्यक्रम

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को किसान संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार गांव, गरीब, किसान को समर्पित सरकार है।

मोदी सरकार के किए हुए कार्य

उन्होंने कहा कि देश में किसानों के हितों में जितना कार्य मोदी सरकार कर रही है। उतना पहले हुआ होता है तो आज किसानों की स्थिति कहीं बेहतर होती। कृषि क्षेत्र में मोदी सरकार ने बजट आंवटन में महत्वपूर्ण ढ़ग से वृद्धि की है। यूपीए सरकार के कार्यकाल में 2013-14 के 21933 करोड़ रूपये की तुलना में वर्ष 2020-21 में छह गुना यानि 134399 करोड़ रूपये का बजट दिया।

यूनिवर्सल फार्मर्स सर्विस इंटरकाम

प्रदेश प्रभारी ने कहा कृषि सुधार कानूनों को लेकर विपक्ष भ्रम फैलाकर किसानों को बरगलाने की कोशिश में जुटा है जबकि सच यह है कि एमएसपी मूल्य मिलता रहा है मिलता रहेगा। किसान अब अपनी फसल कही भी किसी को भी बेच सकते हैं और ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने किसानों को समस्त सुविधाएं डिजिटली उपलब्ध कराने हेतु डिजिटल एग्री स्टैक जिसके अंतर्गत यूनिवर्सल फार्मर्स सर्विस इंटरकाम के माध्यम से सभी किसानों को सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी।

ये भी पढ़ें : जौनपुर: राज्य मंत्री ने दिव्यांगों को दिया तोहफा, खिलखिला उठे चेहरे

नये कृषि सुधारों में किसानों को मिलेगी यह सुविधा

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नये कृषि सुधारों में किसानों को न केवल अनेक सुविधाएं प्राप्त होगी बल्कि उन्हें नये अधिकार व अवसर भी मिलेंगे। विपक्ष केवल भ्रम व साजिश की राजनीति कर रहा है। यह स्पष्ट किया जा चुका है कि एमएसपी की व्यवस्था जारी रहेंगी। उन्होंने कहा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘किसान संवाद कार्यक्रम’’ में हमें इस महत्वपूर्ण अभियान समाज के सभी वर्गो-किसानों को जोड़ना है। जिससे विपक्ष के झूठ का सच मजबूती के साथ जनता के सामने रखा जाये।

रिपोर्ट : श्रीधर अग्निहोत्री

ये भी पढ़ें : प्रेमिका के टुकड़े-टुकड़े: नशे में धुत प्रेमी बना हैवान, ऐसे खुला हत्या का राज

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story