×

जानिए अयोध्या कैसे बना था फैजाबाद और कैसे फैजाबाद हुई वापस अयोध्या

नवावों के समय में फैजाबाद की नींव पड़ी और फैजाबाद अवध रियासत की राजधानी बनी। इसके बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में साल 2018 में फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया।

Shreya
Published on: 9 Nov 2019 4:25 AM GMT
जानिए अयोध्या कैसे बना था फैजाबाद और कैसे फैजाबाद हुई वापस अयोध्या
X

लखनऊ: आज सुप्रीम कोर्ट अयोध्या विवाद पर अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाने वाला है। सभी लोग आज इस फैसला का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट आज (शनिवार) सुबह 10.30 बजे अपना फैसला सुनाएगा। इन दिनों अयोध्या सुर्खियों में है, जहां देखो वहां केवल अयोध्या विवाद के ऊपर चर्चाएं हो रही हैं। लेकिन कई लोग इस बात से परिचित नहीं होंगे कि नवाबों के राज में अयोध्या का नाम बदलकर फैजाबाद कर दिया गया था। ऐसे में हम आपको आज बतायेंगे कि कैसे अयोध्या फैजाबाद बनी और फिर फैजाबाद अयोध्या। एक समय में अयोध्या कौशल राज्य की राजधानी हुआ करती थी, लेकिन नवावों के समय में फैजाबाद की नींव पड़ी और फैजाबाद अवध रियासत की राजधानी बनी। इसके बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में साल 2018 में फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: अयोध्या फैसले से पहले BJP की बैठक, ये बड़े नेता होंगे शामिल

अयोध्या की स्थापना ई.पू. 2200 के आसपास

महाकाव्य रामायण के अनुसार श्रीराम का जन्म अयोध्या में हुआ था। भारतीय ग्रंथों के आधार पर अयोध्या की स्थापना ई.पू. 2200 के आसपास माना जाता है। इस वंश में श्री रामचंद्र के पिता राजा दशरथ 63वें शासक थे। अयोध्या का महत्व इस बात में भी निहित है कि जब भी प्राचीन भारत के तीर्थ स्थानों की बात होती है तो उसमें सबसे पहले अयोध्या का ही नाम आता है। 'अयोध्या मथुरा माया काशि कांची ह्य्वान्तिका, पुरी द्वारावती चैव सप्तैता मोक्षदायिका', बौद्ध मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि बुद्ध देव ने अयोध्या अथवा साकेत में 16 वर्षो तक निवास किया था। इसके अलावा रामानंदी संप्रदाय का मुख्य केंद्र भी अयोध्या ही रहा।

नवाबों का शासन में हुआ फैजाबाद

फिर जब नवाबों का शासन हुआ तो उस समय फैजाबाद शहर की नींव रखी गई। नवाब सफदरजंग ने फैजाबाद को साल 1739-54 तक अपना सैन्य मुख्यालय बनाया। इसके बाद शुजाउद्दौला ने फैजाबाद में किले का निर्माण करवाया। ये वो समय था जब फैजाबाद शहर अपनी ऊचाईयों पर था। ऐसा कहा जाता है कि शुजाउद्दौला के शासन काल के दौरान फैजाबाद के लिए स्वर्णकाल था। शुजाउद्दौला ने ही फैजाबाद को अवध की राजधानी बनाने का फैसला लिया था।

यह भी पढ़ें: इंतजार की घड़ी खत्म! कुछ देर बाद करतापुर कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

ऐसा माना जाता है कि, फैजाबाद ने जो समृद्धि शुजाउद्दौला के समय के दौरान हासिल की, वैसी दोबारा हासिल नहीं कर सका। उस दौर में फैजाबाद में कई इमारतों का निर्माण किया गया, जिसका प्रमाण आज भी मौजूद है। शुजाउद्दौला की पत्नी बहू बेगम मोती महल में रहती थीं, जहां से पूरे फैजाबाद का नजारा देखा जा सकता था। इसके बाद साल 1775 में नवाब असफउद्दौला ने अफने शासन काल में अपनी राजधानी फैजाबाद से बदलकर लखनऊ कर ली।

साल 2018 में सीएम योगी ने बदला नाम

जब राम मंदिर आंदोलन छिड़ा तो इसने अयोध्या को विश्व के पटल पर लाकर रख दिया था। हिंदू संतों का तर्क हुआ करता था कि, जहां भगवान श्री राम का जन्म हुआ, उस नगरी का नाम भी अगर हम नहीं बदल पाये तो हमें धिक्कार है। फिर यूपी के सीएम बने योगी आदित्यनाथ से लोगों को काफी उम्मीदें थीं और योगी आदित्याथ ने साल 2018 में फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया।

यह भी पढ़ें: अयोध्या पर फैसला: जानिए क्या है देश भर में सुरक्षा व्यवस्था का हाल, किसने क्या कहा?

Shreya

Shreya

Next Story