×

अब तक इन फिल्मों में देखा है ये जगहें, जाकर लीजिए वहां रियल मजा

भारतीय फिल्मे व उसके लोकेशन स्टोरी दुनिया भर में मशहूर है। हिमालय, ताजमहल,योगा के अलावा जो दुनियाभर में भारत को एक नई पहचान दिलाता है वो है यहां का फ़िल्म उद्योग। बॉलीवुड के नाम से जाना जाने वाला यह उद्योग आज भारत की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण केंद्र हैं।

suman
Published on: 18 Feb 2020 3:13 AM GMT
अब तक इन फिल्मों में देखा है ये जगहें, जाकर लीजिए वहां रियल मजा
X

मुंबई :भारतीय फिल्मे व उसके लोकेशन स्टोरी दुनिया भर में मशहूर है। हिमालय, ताजमहल,योगा के अलावा जो दुनियाभर में भारत को एक नई पहचान दिलाता है वो है यहां का फ़िल्म उद्योग। बॉलीवुड के नाम से जाना जाने वाला यह उद्योग आज भारत की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इन फिल्मों की शूटिंग वैसे तो दुनिया भर में की जाती है।

पर भारत में शूटिंग के हिसाब से कुछ खास लोकेशन हैं । यहां पर भी कई जगहे है जो फिल्मों के लिए खास हैं चाहें देश का नॉर्थ-ईस्ट हो या साउथ या वेस्ट सारे लोक्शन्स को फिल्मों में दिखाया जाता है। इससे स्थानीय जुड़ाव फिल्मों से लगाव उसे पर्दे पर देखने की चाह बढ़ जाती है।बता रहे है कुछ लोकेशंस को जो और उन फिल्मों को जिन्हें इन स्थानों पर शूट किया गया है। जानते है यहां घूमने का मजा

यह पढ़ें....जल्द आ सकती है मि. इंडिया 2, मोगैंबो बन सकता है ये बड़ा अभिनेता

रोहतांग पास, हिमाचल में स्थित इस बर्फिली जगह पर 'जब वी मेट', 'हाइवे' जैसी फिल्मों को शूट किया गया है।येे जगह हनीमून कपल के लिए बेस्ट है यहां एकबार जरूर आना चाहिए।

पैंगोंग झील, लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में स्थित यह झील '3 इडियट्स' के आखिरी सीन में दिखाई गई है जब रणछोड़ दास से उसके दोस्त मिलते हैं। लक्ष्य और टशन जैसी फिल्में भी यहां शूट हुई हैं। 'सनम रे' गीत की शूटिंग भी यहीं हुई है। एकांत व पीस लाइफ के लिए जगह बेस्ट है। यह पैसा वसूल जगह है।

गुलमर्ग, कश्मीर में स्थित गुलमर्ग में कई फिल्मों को शूट किया जा चुका है। 'आप की कसम', 'बॉबी', 'ये जवानी है दीवानी', 'हैदर', और 'हाइवे' को यहां शूट किया गया है।यहां आकर आपको जन्नत सा एहसास होगा। साथ ही कपल है तो फिर क्या कहने। खूबसूरती में फिल्मों से ज्यादा ही मिलेगा यहा रियल में

उदयपुर, उदयपुर के शाही महल कई फिल्मों में शूट किए जा चुके हैं। द बेस्ट एक्सोटिक मेरीगोल्ड हॉटल, ऑक्टोपसी, राम लीला, ज्वेल ऑफ द क्राउन आदि कई फिल्मों की यहां शूटिंग की जा चुकी है। रॉयल लाइफ का असली मजा तो आपको यहां आकर जरूर लेना चाहिए। फैमिली ट्रीप के लिए बेस्ट जगहों में से एक हैं।

यह पढ़ें....आज मिला था बर्फ का देश ; जिसकी खूबसूरती की दुनिया है कायल

बनारस,आज कल बनारस और लखनऊ उत्तरप्रदेश के शहर फ़िल्म जगत की पसंदीदा जगह बन गए हैं। हाल के दिनों में रांझणा और मसान की पटकथा तो इस शहर के इर्द गिर्द ही घूमती है। यहां के घाटों पर शाम के वक्त की जाने वाली गंगा आरती बहुत ही शानदार लगती है। साथ ही यहाँ की तंग गलियां भी कई फिल्मों में दिखाई जा चुकी हैं।आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी बनारस के लोकेशन का इस्तेमाल किया गया है। धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत में खुद को समेटे बनारस में जब आएंगे नयेपन का अहसास होना है।

suman

suman

Next Story