Lakhimpur Kheri News: शहर के लाल को मिला सम्मान, मेजर अभिषेक सिंह को राष्ट्रपति ने दिया शौर्य चक्र

Lakhimpur Kheri News: मेजर अभिषेक सिंह को राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र मिलने से शहर में खुशी की लहर है। हर तरफ उनकी बहादुरी के किस्सों पर बात हो रही है।

Himanshu Srivastava
Published on: 10 May 2023 2:58 PM GMT
Lakhimpur Kheri News: शहर के लाल को मिला सम्मान, मेजर अभिषेक सिंह को राष्ट्रपति ने दिया शौर्य चक्र
X

Lakhimpur Kheri News: देश के दुश्मनों को धूल चटाने वाले भारतीय सेना के वीर सपूत मेजर अभिषेक सिंह को राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया है। वो जिले के कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला शिव कॉलोनी के निवासी हैं। उन्हें यह सम्मान वर्ष 2022 में पुलवामा हमले के बाद लगातार चले ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों से मोर्चा लेने पर दिया गया है।

आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान जख्मी भी हुए थे अभिषेक सिंह

मेजर अभिषेक सिंह को राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र मिलने से शहर में खुशी की लहर है। हर तरफ उनकी बहादुरी के किस्सों पर बात हो रही है। इन्हीं में से एक वाक्या उनके परिवार के सदस्यों ने बताया। जिसमें मेजर अभिषेक सिंह पुलवामा हमले 2022 में आतंकवादियों से लगातार मोर्चा ले रहे थे। तभी एक आतंकवादी के ग्रेनेड फेंका था, जिसमें अभिषेक भी घायल हो गए थे। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आतंकवादियों के मंसूबों पर लगातार पानी फेरने को डटे रहे। वो इस हमले के बाद कई सैन्य ऑपरेशनों का हिस्सा बने और आतंकियों को धूल चटा दी।

2014 में भारतीय सेना का बने हिस्सा

मेजर अभिषेक सिंह सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा के जरिए 2014 में भारतीय सेना में सम्मिलित हुए थे। परमेश सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह को राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में सम्मिलित होने के लिए अभिषेक सिंह के बड़े भाई परमेश सिंह और भाभी लक्ष्मी सिंह गए हुए थे। उनके परिवार और दोस्तों का कहना है कि अभिषेक की इस बहादुरी के सम्मान से पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है। देश की रक्षा का ऐसा ही जज्बा आज के युवाओं के लिए किसी प्रेरणास्रोत से कम नहीं है। जिले के कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला शिव कॉलोनी के निवासी अभिषेक की इस उपलब्धि पर फूले नहीं समां रहे हैं। कालोनी में आसपास के लोग मिठाई बांटकर एक-दूसरे से खुशी का इजहार करते नजर आए।

Himanshu Srivastava

Himanshu Srivastava

Next Story