×

कुशीनगर: पुलिस पर ताबड़तोड़ चले लाठी-पत्थर, दो सिपाही हुए घायल

पुलिस टीम बिना किसी राजस्व कर्मी के विवादित भूमि पर संपतिया देवी को दिलाने पहुंची थी। इसी बात को लेकर ग्रामीण लामबंद होते हुए उग्र हो गए। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर मौके पर पहुंच गए जहां पुलिस औऱ ग्रामीणों में झड़प होने लगी।

Shreya
Published on: 5 Jan 2021 1:37 PM GMT
कुशीनगर: पुलिस पर ताबड़तोड़ चले लाठी-पत्थर, दो सिपाही हुए घायल
X
कुशीनगर: पुलिस पर ताबड़तोड़ चले लाठी-पत्थर, दो सिपाही हुए घायल

गोरखपुर: 15 साल पुराने जमीन विवाद में एक पक्ष को कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच मंगलवार को खूनी संघर्ष हुआ। रामू गुप्ता नाम के व्यक्ति के पुलिस की लाठी से घायल होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर लाठियां बरसाईं। गुस्साएं ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर पीछे खदेड़ दिया। बाद में भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने स्थिति को काबू में किया। पथराव में दो पुलिस कर्मियों सहित कई ग्रामीण भी घायल हुए हैं।

क्यों उग्र हो गए ग्रामीण?

कुशीनगर के बरवापट्टी थाना क्षेत्र के अमवा दीगर गांव में मंगलवार को विवादित भूमि पर पुलिस कर्मियों द्वारा एक पक्ष को कब्जा दिलाये जाने पर लामबंद होकर ग्रामीण उग्र हो गये। गांव के टोला भरपटिया में संपतिया देवी पत्नी चंचल और ग्रामीणों के बीच करीब 15 साल से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। विवादित भूमि को संपतिया देवी बैनामा लेने की दावा करती है जबकि ग्रामीण उसे ग्राम सभा की भूमि बताते हैं। मंगलवार को दोपहर में बरवापट्टी थाने की पुलिस विवादित भूमि पर संपतिया देवी को कब्जा दिलाने पहुंच गयी।

यह भी पढ़ें: पिछड़े वर्ग को मिलने वाले आरक्षण में होगा बंटवारा: कल्याण मंत्री अनिल राजभर

ATTACK ON POLICE IN Kushinagar कुशीनगर: पुलिस पर ताबड़तोड़ चले लाठी-पत्थर, दो सिपाही हुए घायल (फोटो- सोशल मीडिया)

बिना राजस्व कर्मी के पहुंची थी पुलिस

पुलिस टीम बिना किसी राजस्व कर्मी के विवादित भूमि पर संपतिया देवी को दिलाने पहुंची थी। इसी बात को लेकर ग्रामीण लामबंद होते हुए उग्र हो गए। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर मौके पर पहुंच गए जहां पुलिस औऱ ग्रामीणों में झड़प होने लगी। मामला बिगड़ता देख पुलिस कर्मियों ने सख्ती की। इस पर ग्रामीण आक्रामक हो गये और पुलिस कर्मियों पर लाठी डंडे से हमला करते हुए पथराव करने लगे। इसमें दो पुलिस कर्मियों के अलावा ग्रामीणों में राजू गुप्ता, बच्चा यादव, सावित्री देवी, कपिल गुप्ता, बबलू, रिकेश यादव, चंद्रशेखर, महाबीर सहित दर्जन भर से अधिक ग्रामीण घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए ऊर्जा मंत्री की बैठक, इन मुद्दों पर हुई बात

सीओ की सफाई, पुलिस पर नहीं हुआ हमला

पथराव की जानकारी होने के कुछ ही देर बाद सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया के नेतृत्व में सेवरही, विशुनपुरा एवं बरवापट्टी थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच मोर्चा संभाल लिया। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। वहीं गांव में अभी भी तनाव का माहौल है और पुलिस हालात पर नजर रखी हुई है। सीओ ने बताया कि पथराव पुलिस पर नहीं बल्कि दोनों पक्षों में हुआ है। इसमें कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ है। जो ग्रामीण घायल हुए हैं वे दोनों पक्ष से हुए पत्थरबाजी में घायल हुए होंगे। शांति भंग की आशंका में एक पक्ष के तीन लोग एवं दूसरे पक्ष के 24 लोगों को पाबंद किया गया है।

रिपोर्ट- पूर्णिमा श्रीवास्तव

यह भी पढ़ें: ईयरफोन लगा सुन रहा था गाने, आकाश में चमकी खूब तेज बिजली और हो गई मौत

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story