×

हवस का पुजारी निकला लेखपाल का पुत्र, अपने ऐसे कर्मों से पहुंचा जेल

आरोपी ने किशोरी के साथ पहले शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में किशोरी के गर्भवती हो जाने पर उसे छोड़ दिया और शादी से मुकर गया।

Aradhya Tripathi
Published on: 19 Jun 2020 3:42 PM GMT
हवस का पुजारी निकला लेखपाल का पुत्र, अपने ऐसे कर्मों से पहुंचा जेल
X

हरदोई: जिले के कछौना कोतवाली क्षेत्र में एक लेखपाल पुत्र को पुलिस ने किशोरी से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के बाद गर्भवती होने पर छोड़ने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किशोरी के साथ पहले शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में किशोरी के गर्भवती हो जाने पर उसे छोड़ दिया और शादी से मुकर गया। फिलहाल किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

वह हवस का पुजारी था। उसके ऊपर हवस का ऐसा भूत सवार था। उसने आगे पीछे का कुछ नहीं सोचा और अपनी हवस मिटाने के लिए उसने अपनी उम्र से आधी उम्र की लड़की को अपने जाल में फंसाया और उसके साथ अनैतिक संबंध बनाता रहा। उसको इस बात का जरा भी भय नहीं था जब राज खुलेगा तो इस अवैध संबंध का परिणाम क्या होगा। उसे सिर्फ शारीरिक जरूरत पूरा करने की ललक थी। और इसीलिए उसने ऐसा कुकर्म कर डाला।

ये भी पढ़ें- ‘निहत्थे सैनिकों’ के बयान पर फंसे राहुल, शरद पवार ने दी ये नसीहत

जिसकी सजा उसको जेल के सलाखों के पीछे तक खींच ले गई। कछौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि पंचमखेड़ा गांव निवासी मनीष कुमार पुत्र राजेन्द्र को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। इसके विरुद्ध स्थानीय कोतवाली पर रेप मारपीट धमकी व गाली गलौज करने के साथ दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था और इसकी तलाश की जा रही थी।

शादी का झांसा देकर 15 साल की लड़की को फंसाया

बतादें कि युवक ने एक 15 वर्षीय किशोरी को अपने जाल में फंसाया और उसका शारीरिक शोषण किया। जब किशोरी गर्भवती हो गयी तो उसको छोड़ दिया। मामले में जब पंचायत हुई तो इसने शादी की बात की और मामला सुलटाने का प्रयास किया। लेकिन शादी के नाम पर दहेज की मांग कर दी। इसके बाद इसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें- DCP निकले कोरोना पाॅजिटिव, मचा हड़कंप, अब तक 1300 पुलिसकर्मी संक्रमित

लेखपाल के पुत्र के द्वारा किए गए इस कुकर्म पर पहले तो परिवार के लोग भी पर्दा डालते रहे। लेकिन जब लड़की के परिजन नहीं माने तब जाकर यह मामला सामने आया। आखिरकार पीड़ित लड़की को फिलहाल में मिला और आरोपी युवक को जेल भेजा गया है।

रिपोर्ट- मनोज तिवारी

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story