×

प्रमाण पत्र बनाने को लेकर लेखपाल ने युवक को दी धमकी, आडियो वायरल

निगोही क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल लगभग एक साल से युवक का प्रमाण पत्र नहीं बना रहा था। ऐप्लीकेशन लगाने के बाद भी प्रमाण पत्र बनाने में लेखपाल आनाकानी करता रहा था।

Roshni Khan
Published on: 22 Feb 2021 4:01 AM GMT
प्रमाण पत्र बनाने को लेकर लेखपाल ने युवक को दी धमकी, आडियो वायरल
X

शाहजहांपुर: प्रमाण पत्र बनाने को लेकर लेखपाल ने युवक को धमकी दी है। युवक फोन पर प्रमाण पत्र बनाने की गुहार लगा रहा था। लेकिन लेखपाल उसको लगातार धमकी दे रहा था कि, प्रमाण पत्र नही बनाएगा, कुछ भी करना हो कर लो, डीएम भी उसका कुछ नही बिगाड़ सकता। फिलहाल आडियो वायरल होने के बाद अब देखना होगा कि, गालीबाज लेखपाल के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। हालांकि वायरल आडियो की पुष्टि newstrack.com नही करता है ।

ये भी पढ़ें:पीएम मोदी बंगाल मेंः असम में भी भरेंगे हुंकार, दोनों चुनावी राज्यों को देंगे कई सौगातें

लेखपाल लगभग एक साल से युवक का प्रमाण पत्र नहीं बना रहा था

दरअसल निगोही क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल लगभग एक साल से युवक का प्रमाण पत्र नहीं बना रहा था। ऐप्लीकेशन लगाने के बाद भी प्रमाण पत्र बनाने में लेखपाल आनाकानी करता रहा था। युवक ने फोन पर जब लेखपाल से बात की और प्रमाण पत्र बनाने की गुहार लगाई, लेकिन गालीबाज लेखपाल अपनी भाषा में बात करने लगा। उसने युवक को साफतौर पर धमकी दे डाली कि, वह प्रमाण नही बनाएगा। उसे जो करना हो कर लें।

उसका सारे अधिकारी और डीएम तक उसका कुछ नही बिगाड़ सकते

लेखपाल ने कहा कि, उसका सारे अधिकारी और डीएम तक उसका कुछ नही बिगाड़ सकते। इतना ही नही लेखपाल डीएम का नाम लेकर बोल रहा है कि, वह भी कुछ नही कर सकते। फिलहाल आडियो वायरल होने के बाद देखना होगा कि, जिला प्रशासन गालीबाज लेखपाल के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है। लेखपाल और युवक के बीच हुई बातचीत के आडियो की पुष्टि newstrack.com नही करता है ।

ये भी पढ़ें:सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: सैलरी पर आई बड़ी खबर, सभी होंगे मालामाल

आपको बता दें कि, इससे पहले भी एक लेखपाल इलाके के संभ्रांत लोगों के बारे में फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। उसका भी आडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद संभ्रांत लोगों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले लेखपाल को निलंबित कर दिया गया था।

रिपोर्ट- आसिफ अली

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story