×

Love का हुआ End: वरमाला नहीं जूतों की पहनाई माला, फिर वायरल किया वीडियो

बड़ा ही अजीब वाकया सामने आया है। चलिए आपको बताते है क्या होता है प्रेम-प्रसंग करने वाले का हाल। ये मामला है उत्तर प्रदेश के झांसी का। जहां प्रेम-जाल में फंसा लड़का, लड़की को भगाकर ले आया।

Vidushi Mishra
Published on: 1 Jun 2020 11:34 AM GMT
Love का हुआ End: वरमाला नहीं जूतों की पहनाई माला, फिर वायरल किया वीडियो
X

नई दिल्ली। बड़ा ही अजीब वाकया सामने आया है। चलिए आपको बताते है क्या होता है प्रेम-प्रसंग करने वाले का हाल। ये मामला है उत्तर प्रदेश के झांसी का। जहां प्रेम-जाल में फंसा लड़का, लड़की को भगाकर ले आया। अभी तक ये तो सामान्य ही था, लेकिन इसके बाद जो हुआ वो सुनिये, लड़की को भगाकर लाने के बाद आग-बबूला हो रहे लड़की के घरवालों ने लड़के के माता-पिता के गले में जूते की माला पहना दी। और तो और इसके बाद पूरे कारनामे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरस भी कर दिया।

ये भी पढ़ें... ऐसे हैं ये IPS अधिकारी: सोए ऑफिस की फर्श पर, न की परवाह अपने पद की

घिनौनी घटना को अंजाम दिया

उत्तर प्रदेश के झांसी में समथर थाना क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें लड़की के घरवाले के दंपत्ति को जूते की माला पहनाकर अपमानित करने वाली ये घटना सामने आई है।

जोड़े के प्रेम प्रसंग के चलते लड़की को भगा ले जाने से आक्रोशित परिवालों ने घर बुलाकर लड़के के माता-पिता के साथ इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया और इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

ये भी पढ़ें...अभी-अभी भयंकर हादसा: बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, कांप उठे लोग

जूतों की माला पहनाकर बेइज्जत किया

ऐसे में पीड़ित दंपति ने कहा कि हम रास्ते से जा रहे थे तो इन लोगों ने पकड़ा और हम लोगों को ले गए। फिर जूतों की माला पहनाकर बेइज्जत किया गया। स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दोनों तरफ से केस दर्ज कर लिया है। स्थानीय पुलिस इस मामले में उचित कार्यवाही करने की बात कह रही है।

स्थानीय सीओ राहुल अभिषेक ने बताया कि लड़की को भगा ले जाने का मामला था जिसमें लड़के के परिवारवालों को लड़की के परिवालों ने जूते की माला पहना कर बदनाम करने के इरादे से वीडियो वायरल किया गया था। हालांकि इस मामले में केस दर्ज करके उचित कार्यवाही चल रही है।

ये भी पढ़ें...भारत को धमकी: चीन ने शीत युद्ध को लेकर दी चेतावनी, अब बुरे होंगे परिणाम

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story