×

वृक्षारोपण का दिखावटी दावा कर रही है यूपी सरकार, ब्यौरा दे : अखिलेश

अखिलेश ने सवाल किया कि भाजपा सरकार को यह तो बताना ही चाहिए कि इतना जमीनी रकबा कहां चिह्नित हुआ जिस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।

Newstrack
Published on: 6 July 2020 5:18 PM GMT
वृक्षारोपण का दिखावटी दावा कर रही है यूपी सरकार, ब्यौरा दे : अखिलेश
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर कथित वृक्षारोपण का दिखावटी दावा किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा है कि प्रदेश की 23 करोड़ की आबादी और 25 करोड वृक्षारोपण़, यह कितना व्यवहारिक और कितना सम्भव है। उन्होंने पूछा है कि भाजपा के चार सालों में कितने पेड़ लगाए गए और उनमें कितने जीवित बच पाये, इसका ब्यौरा कहां और कैसे मिलेगा।

सपा सरकार में होगी भाजपा के महाघोटालों की जांच- अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में तमाम घोटालों की लम्बी सूची है। वहीं भाजपाई दौर का वृक्षारोपण भी कहीं महाघोटाले की श्रेणी में न आ जाए। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में इसकी निष्पक्ष जांच की जाएगी। अखिलेश ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार के दावे के अनुसार वर्ष 2017 में 9 करोड़ और वर्ष 2018 में 15 करोड़ वृक्ष लगे थे। अचानक वर्ष 2019 में 22 करोड़ पेड़ लग गए और अब वर्ष 2020 में 25 करोड़ वृक्षारोपण का रिकार्ड बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- IPL की मेजबानी के लिए अब ये देश आया सामने, BCCI के सामने रखा प्रस्ताव

अखिलेश ने सवाल किया कि भाजपा सरकार को यह तो बताना ही चाहिए कि इतना जमीनी रकबा कहां चिह्नित हुआ जिस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की झूठ की फैक्ट्री में रोज झूठ के नए आविष्कार किए जाते हैं। लेकिन जनता से कुछ छुपा नहीं है। भाजपा सच्चाई पर पर्दा नहीं डाल सकती है। कितना सच कितना झूठ जनता सब जानती है। सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा को उतनी ही हांकनी चाहिए जितनी व्यवहारिक और भौतिक सत्यता के करीब हो। लम्बी-चैड़ी हांकते-हांकते भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अधोगति में पहुंचा दिया है।

अखिलेश ने गिनाए सपा सरकार में हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा के झूठ के दावों के विपरीत समाजवादी पार्टी की सरकार में पर्यावरण को देखते हुए उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया था। एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क लखनऊ में 400 एकड़ जमीन में बना है। जिसमें विभिन्न किस्म के वृक्ष लगाए गए हैं। लखनऊ में ही इससे पूर्व बने डा. लोहिया पार्क में भी लोग बड़ी संख्या में जाते हैं।

ये भी पढ़ें- UP सरकार ने ऐसे की 40 करोड़ की कमाई, जानकर हो जाएंगे हैरान

राजधानी में पारा क्षेत्र के पहले लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे तक अवध वन प्रभाग के तहत सपा सरकार में बड़े पैमाने पर हरित पट्टी में वृक्षारोपण किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र आज भी हरियाली से आच्छादित है। इटावा के लॉयन सफारी के एक हजार एकड़ में वृक्षारोपण किया गया। सपा सरकार में एक दिन में राज्य में 5 करोड़ वृक्षारोपण का रिकार्ड गिनीज बुक में दर्ज है। सपा सरकार में ही बुन्देलखण्ड और कन्नौज में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया था, जिसमें जलपुरूष राजेन्द्र सिंह भी शामिल हुए थे।

Newstrack

Newstrack

Next Story