×

शहर कांग्रेस ने लिया जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प

कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने समारोह में मौजूद सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम सब के समक्ष जो चुनौतियां हैं उससे मजबूती के साथ निपटते हुए संविधान को कमजोर करने वाली और जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़ संकल्पित होना है।

राम केवी
Published on: 5 Jan 2020 3:53 PM GMT
शहर कांग्रेस ने लिया जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प
X

लखनऊ। शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ का पदभार ग्रहण समारोह कार्यक्रम पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला की अध्यक्षता में पार्क रोड़ स्थित शहर कांग्रेस कार्यलय प्रागंण में सम्पन्न हुआ जिसमें नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने विधिवत शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

इस मौके पर समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के सचिव व लखनऊ प्रभारी रमेश कुमार शुक्ला उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण समारोह का संचालन प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री एवं वरिष्ठ पार्षद गिरीश कुमार मिश्रा ने किया।

भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकें

इस मौके पर आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने समारोह में मौजूद सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम सब के समक्ष जो चुनौतियां हैं उससे मजबूती के साथ निपटते हुए संविधान को कमजोर करने वाली और जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़ संकल्पित होना है।

इसे भी पढ़ें

गुजरात में 200 बच्चों की मौत, सवाल पर CM रूपाणी ने साधी चुप्पी, कांग्रेस का हमला

उन्होने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश में आज आम जनता मंहगाई से त्रस्त है, महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, व्यापारी पीड़ित है, नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है और सरकार लगातार भारतीय संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है इन सभी मुद्दों को लेकर सभी कांग्रेसजनों को सड़कों पर उतरकर निर्णायक संघर्ष करने की आवश्यकता है और आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनानी है।

मुकेश चौहान ने सबका आभार जताया और सहयोग मांगा

पद भार ग्रहण करने के उपरान्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उप्र प्रियंका गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा एक साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताने पर आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेसजनों से कहा कि जो विश्वास मुझ पर कांग्रेस नेतृत्व द्वारा किया गया है उस विश्वास को आप सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों और कार्यकताओं के सहयोग के बिना संभव नहीं है। हम सभी को आम जनता की आवाज बनकर कार्य करना है। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के लिए मैं दिन-रात तत्पर रहूंगा। हमें लखनऊ में ऐसा मजबूत संगठन खड़ा करना होगा जिससे नेतृत्व द्वारा आने वाले चुनाव में जिस भी कार्यकर्ता को टिकट दिया जायेगा उसे हम सभी मिलकर विजयी बनायेंगे।

इसे भी पढ़ें

राजस्थान: बच्चों की मौत पर दो खेमे में कांग्रेस, स्वास्थ मंत्री के निशाने पर पायलट

उन्होने कहा कि संगठन की असली ताकत आप लोग हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ शहर में हम लोगों को पूरी तरह संगठित होकर जनसमस्याओं के लिए सड़कों पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष करने के लिए तैयार रहना है।

श्याम किशोर शुक्ल का निर्णायक लड़ाई का आह्वान

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ला ने सभी कांग्रेसजनों से निर्णायक लड़ाई लड़ने हेतु तैयार होने का आवाहन किया। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, दलितों के हितों के लिए लड़ती रही है, कांग्रेसजनों को जनता की आवाज बनना है।

इसे भी पढ़ें

CAA पर भाजपा का डोर टू डोर कैंपेन: अमित शाह बोले-कांग्रेस-केजरीवाल ने कराये दंगे

पद भार ग्रहण समारोह में पूर्व शहर अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, वीरेंद्र मदान, रमेश मिश्रा, अमरनाथ अग्रवाल, मारूफ खान, हनुमान त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, पार्षद दल की नेता ममता चौधरी, विनोद मिश्रा, अशोक सिंह, अजय कुमार सिंह अज्जू, जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, हरनाम सिंह चौहान सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राम केवी

राम केवी

Next Story