×

लखनऊ: व्यापारियों ने मुख्य अधिशासी अभियंता से की मुलाकात, ये है वजह

छावनी परिषद का बोर्ड 11 फरवरी को भंग हो जाएगा। उसके बाद मेजर जनरल राजीव शर्मा तथा अमित मिश्रा द्वारा तीन आवेदकों का पैनल बनाकर रक्षा मंत्रालय भेजा जाएगा और रक्षा मंत्रालय द्वारा एक को नामित किया जाएगा।

Ashiki
Published on: 5 Feb 2021 2:39 PM GMT
लखनऊ: व्यापारियों ने मुख्य अधिशासी अभियंता से की मुलाकात, ये है वजह
X
लखनऊ: व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्य अधिशासी अभियंता से मिला

लखनऊ: छावनी परिषद का बोर्ड 11 फरवरी को भंग हो जाएगा। उसके बाद मेजर जनरल राजीव शर्मा तथा अमित मिश्रा द्वारा तीन आवेदकों का पैनल बनाकर रक्षा मंत्रालय भेजा जाएगा और रक्षा मंत्रालय द्वारा एक को नामित किया जाएगा। इसे लेकर व्यापारियों का प्रतिनिधिमंड आज मुख्य अधिशासी अभियन्ता से मिला।

ये भी पढ़ें: महापंचायत के नाम पर RLD की रैली, जयंत बोले- साथ आएं मुसलमान-हिंदू जाट

छावनी परिषद और सदर व्यापार मण्डल ने मिलकर किए कई कार्यक्रम

इसे लेकर आज लखनऊ व्यापार मण्डल की सदर शाखा के अध्यक्ष सतवीर सिंह राजू 1996 से भारतीय जनता पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए लखनऊ छावनी में सामाजिक तथा व्यापारिक हित के लिए कार्य करता रहा है। सतवीर सिंह लगभग 25 साल से सदर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष है। इस तरह कई कार्यक्रम लखनऊ छावनी परिषद तथा सदर व्यापार मण्डल ने मिलकर किए।

इन कार्यक्रमो में मीडिया का पूर्णरूप से सहयोग रहा है। व्यापारी नेता राजू के सामाजिक कार्यों के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उन्हे सम्मानित कर चुके हैं जबकि हाल ही में प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने गौ सेवा के लिए सम्मानित किया है। इसके अलावा कई बार उन्हे सिख संगठन की तरफ से सम्मानित किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें: अयोध्या: मंडल आयुक्त ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिए ये निर्देश

व्यापारी नेता सतवीर सिंह राजू ने व्यापरियों के हित में उन्होंने कई काम किए हैं, जिनमें सब एरिया कमाण्डर तथा मुख्य अधिशासी अधिकारी के साथ मिलकर सदर व्यापार मण्डल के सहयोग से 30 साल से पैंडिंग 72 खोखा दुकानों का निर्माण कराने का काम किया है। सीतापुर में आयी बाढ़ के समय व्यापार मण्डल द्वारा एक लाखा रूप्ए का चेक डिप्टी सीएम केशव मौर्या को बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्य मंत्री कोष में दिया गया। कोरोना काल में छावनी परिषद का सदर व्यापार मण्डल ने पूर्णरूप से सहयोग किया। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से संजय अग्रवाल, विपिन वेश आदि मुख्य रूप से थे।

श्रीधर अग्निहोत्री

Ashiki

Ashiki

Next Story