×

Lucknow Weather Today: मौसम विभाग का अलर्ट! लखनऊ में इस दिन बारिश होगी झमाझम, इन जिलों में गरजेंगे बादल

Lucknow Weather Today 12 June 2023: 12 जून का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा। पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान झांसी में 44.7 डिग्री दर्ज की गई।

Anant Shukla
Published on: 12 Jun 2023 1:42 AM GMT (Updated on: 12 Jun 2023 11:30 AM GMT)
Lucknow Weather Today: मौसम विभाग का अलर्ट! लखनऊ में इस दिन बारिश होगी झमाझम, इन जिलों में गरजेंगे बादल
X
Lucknow Weather Today 12 June 2023 (Photo-Social Media)

Lucknow Weather Today 12 June 2023: आइएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश में अभी गर्मी का कहर जारी रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो से तीन दिन तक ऐसा ही मौसम का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि पश्चिमी यूपीम में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। 12 जून का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा। पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान झांसी में 44.7 डिग्री दर्ज की गई।

इन जिलों में लू की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, आजमगढ़, मेरठ, मिर्जापुर, सोनभद्र, बांदा, झांसी और गोरखपुर सहित कई जिलों में लू चलने की संभावना है।

पश्चिमी यूपी में गरज के साथ बारिश

आइएमडी के अनुसार अगले 24 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ रिमझिम बारिश हो सकती है, जिससे तपन से थोड़ा बहुत राहत मिलेगा। जबकि 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवांए चलने की संभावना है।

पांच से छह दिन देरी से पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार इस साल उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंचने में पांच से छह दिन की देरी हो सकती है। इस वर्ष यूपी में 28 से 30 जून तक मानसून पहुंच सकता है। केरल में 8 जून को मानसून को दस्तक दे दी है।

ऐसा रहा 11 जून का तापमान

शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हुई और पूर्वी उत्तर में मौसम शुष्क रहा। 11 जून को प्रदेश के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। गोरखपुर, वाराणसी में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि प्रयागराज, मुरादाबाद मंडल, अयोध्या, लखनऊ और बरेली में सामान्य तापमान रहा। वहीं झांसी में उच्चतम 44.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्य में रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। प्रदेश में रात और दिन के तापमान में कोई खासा अंतर नहीं रहा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story