×

Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज भी बारिश का पूर्वानुमान, वेस्ट यूपी के लिए Alert जारी...किसानों की बढ़ी टेंशन

Lucknow Ka Mausam 26 March 2023: मौसमी बदलाव का असर लखनऊ की फिजा पर भी दिख रहा है। मौसम विभाग ने 26 मार्च को भी बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया है। आसमान में बादलों की लुकाछिपी जारी रहेगी।

Aman Kumar Singh
Published on: 26 March 2023 1:32 AM GMT
Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज भी बारिश का पूर्वानुमान, वेस्ट यूपी के लिए Alert जारी...किसानों की बढ़ी टेंशन
X
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 26 March 2023: उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी लखनऊ में होली के बाद से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। शनिवार की सुबह राजधानी समेत आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश हुई। बादलों का आना-जाना भी लगा रहा। हालांकि, मौसम विभाग ने दिन भर रुक-रुक कर बारिश का अलर्ट जारी किया था, लेकिन दिन चढ़ने के साथ खिली धूप निकली और मौसम खुशनुमा बना रहा। IMD ने रविवार (26 मार्च) को भी राजधानी लखनऊ में बारिश के आसार जताए हैं।

रविवार को भी लखनऊ के आसमान में बादलों आवाजाही लगी रहेगी। इस बीच 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में छिटपुट बारिश और हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। बारिश के बाद ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी है। दरअसल, शुक्रवार को दिन भर धूप की तपिश रही थी। जिसने तापमान को बढ़ा दिया था। शनिवार की सुबह बारिश ने तापमान को एक बार फिर नियंत्रित किया। लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में हल्की बारिश और हवाओं का असर रविवार को भी दिखाई देगा।

पहाड़ों पर बर्फबारी से बदला मौसम

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि, रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट पहले ही जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है जिसके चलते मौसम में बदलाव हुए हैं।

वेस्ट यूपी के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के जिन जिलों के लिए बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है, उनमें अधिकांश वेस्ट यूपी के हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के इस हिस्से में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। प्रदेश में मार्च महीने में अब तक 20.03 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। इस बीच तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। लखनऊ में शनिवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

किसानों की बढ़ी टेंशन

मौसम के बदले रुख ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं और सरसों की फसल को खासा नुकसान पहुंचाया है। लखनऊ के मलिहाबाद में आम उत्पादकों का कहना है कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने आम की बौर को बहुत नुकसान पहुंचाया है। इस संबंध में कृषि विभाग के अधिकारी बताते हैं कि खेतों में सरसों की फसल तैयार खड़ी है। तेज हवा के साथ बारिश व ओले दलहन और तिलहन फसलों को अच्छा-खासा नुकसान पहुंचा सकती है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story