×

Lucknow Weather Today 4 June 2023: लखनऊ में उमस भरी गर्मी, पारा फिर 40 डिग्री के पारा...WD कमजोर पड़ने से बिगड़े हालात

Lucknow Ka Mausam 04 June 2023: लखनऊ का तापमान एक बार फिर ऊपर चढ़ने लगा है। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से पारा एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस पार चला गया है।

Aman Kumar Singh
Published on: 4 Jun 2023 7:09 AM GMT
Lucknow Weather Today 4 June 2023: लखनऊ में उमस भरी गर्मी, पारा फिर 40 डिग्री के पारा...WD कमजोर पड़ने से बिगड़े हालात
X
Lucknow Weather Today 4 June 2023 (Social Media)

Lucknow Weather Today 4 June 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow Weather Today) में तापमान एक बार फिर ऊपर जाने लगा है। उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही है। जून की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मई में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से बीच-बीच में हुई बारिश ने अधिकतम तापमान नीचे जरूर ला दिया था। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि, जून में भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हल्की-फुल्की बारिश होती रहेगी।

हालांकि, जून की शुरुआत हो चुकी है और लू का कहर देखने को नहीं मिल रहा, ये अच्छी बात है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों में बढ़ती उमस से लोग पसीने से तर हो रहे हैं। शनिवार की तरह रविवार (04 जून) को भी सुबह से ही आसमान साफ रहेगा। सूर्य की किरणें सीधे जमीन पर पड़ेगी। सुबह 10 बजे के बाद लखनऊ वासियों का घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा। मौसम विभाग का कहना है प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी आंधी और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

लखनऊ में आज पारा 41 के करीब रहेगा

प्रचंड गर्मी के बीच 04 जून को लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री के करीब रहेगा। इस बीच आर्द्रता 56 प्रतिशत के बीच रहेगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। आसमान साफ रहने से दिन चढ़ने के साथ पारा ऊपर जाएगा। ऐसे में शहरवासियों को बिना मतलब घर से न निकलने की सलाह दी गई है। गर्म हवा के झोंके बीमार कर सकते हैं। खासकर बच्चों और बूढ़ों को एहतियात बरतने की डॉक्टरी सलाह भी दी जा रही है।

WD कमजोर पड़ने से बिगड़े हालात

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance in UP) के कमजोर पड़ने की वजह से राजधानी लखनऊ का पारा तेजी से ऊपर जा रहा है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान और अधिक दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ के साथ-साथ पड़ोसी जिलों में भी पारा बढ़ने लगा है। बाराबंकी, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज सहित अन्य जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में रिकॉर्ड किया गया है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story