×

Lucknow Weather Today 2nd June 2023: लखनऊ में कब आएगा मानसून? बारिश पर ये कहा मौसम वैज्ञानिकों ने

Lucknow Weather Today 2nd June 2023: जून के पहले सप्ताह में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर की संभावना जताई जा रही है। जून के दो सप्ताह तक विक्षोभ की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना रहेगा।

Aman Kumar Singh
Published on: 2 Jun 2023 7:09 AM GMT
Lucknow Weather Today 2nd June 2023: लखनऊ में कब आएगा मानसून? बारिश पर ये कहा मौसम वैज्ञानिकों ने
X
Lucknow Weather Today 2nd June 2023 (Social Media)

Lucknow Weather Today 2nd June 2023: यूपी में इन दिनों मौसम का मिजाज अलहदा है। कभी गर्मी तो कभी चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानियों बढ़ा दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां बारिश और ओलावृष्टि (Rain and Hail Storm in UP) की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज और येलो अलर्ट (Orange and Yellow Alert in UP) जारी किया गया। इस हफ्ते राजधानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहा। आगे भी हालात कमोबेश ऐसे ही रहने के अनुमान हैं।

राजधानी लखनऊ का मौसम नरम-गरम बना हुआ है। शुक्रवार (02 जून) को लखनऊ का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। सूर्य की किरणें लोगों को परेशान करेगी। शहर की आर्द्रता 43 प्रतिशत के करीब रहेगी। इस दरमियान 15 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी।

प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि, 02 जून को प्रदेश के कुछेक स्थानों पर बिजली चमकने, तेज हवा के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इस बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने बताया कि, पश्चिमी यूपी में अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। बिजली चमकने के साथ-साथ बौछारें भी हो सकती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है।

UP में जुलाई के पहले हफ्ते में आएगा मानसून

मौसम विभाग का कहना है कि, इस बार मानसून उत्तर प्रदेश आने से पहले खूब भटकेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है इस बार मई महीने में जिस तरह एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) आए हैं, इसके जून में भी आने की संभावना बनती नजर आ रही है। यूपी में इस बार मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में आने का पूर्वानुमान है। कानपुर स्थित चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA Kanpur) मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में मानसून 10 जुलाई तक आने की उम्मीद है।

...तो पीछे जा सकता है मानसून

जून के पहले सप्ताह में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर की संभावना जताई जा रही है। जून के दो सप्ताह तक विक्षोभ की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना रहेगा। समुद्री चक्रवातों का असर भी मानसून पर पड़ता है। अगर, जून में कोई चक्रवात आता है तो वो मानसून को पीछे धकेल सकता है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story