×

Lucknow Weather Today 1st June 2023: मौसम का फिर बदला मूड, कभी नरम तो कभी गरम...2 जून के बाद फिर बढ़ेगा तापमान

Lucknow Weather Today 1st June 2023: प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बारिश से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई है। लखनऊ सहित कई जिलों के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Aman Kumar Singh
Published on: 1 Jun 2023 7:24 AM GMT
Lucknow Weather Today 1st June 2023: मौसम का फिर बदला मूड, कभी नरम तो कभी गरम...2 जून के बाद फिर बढ़ेगा तापमान
X
Lucknow Weather Today 1st June 2023 (Social Media)

Lucknow Weather Today 1st June 2023: यूपी की राजधानी लखनऊ सहित अधिकांश जिलों में गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। बादलों की आवाजाही और हवाओं से लोगों को राहत मिली है। हालांकि, आंचलिक मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जबकि 24 जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert in UP) जारी किया है। साथ ही, राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

फिलहाल, लखनऊ का मौसम न तो बेहद गर्म और न राहत भरा है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार (01 जून, 2023) को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस दौरान आर्द्रता (HUMIDITY) 46 प्रतिशत रहेगी। उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही संभव है।

लखनऊ सहित इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, अगले दो दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। गरज और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। राजधानी लखनऊ (Lucknow Weather), बाराबंकी (Barabanki), रायबरेली (Raebareli), इटावा, कानपुर नगर (Kanpur Nagar), कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, अमरोहा, बुलंदशहर सहित कई अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

2 जून तक बारिश के आसार

मौसम विभाग ने शामली (Shamli Weather), श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा (Gonda), अयोध्या (Ayodhya), अमेठी (Amethi), सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी, चित्रकूट, सहारनपुर, बिजनौर और बहराइच, प्रयागराज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 2 जून तक पश्चिमी जिलों में थोड़ी बहुत बारिश के आसार हैं। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में वृद्धि दर्ज हो सकती है।

आम-लीची की फसल को नुकसान

मौसम और कृषि वैज्ञानिक बताते हैं, कि आंधी और बारिश से आम और लीची की फसल को नुकसान होने का अंदेशा बढ़ गया है। बरसात से उड़द, मूंग, मक्का और सब्जियों के लिए हल्की सिंचाई हो गई है। जिससे इन फसलों को फायदा पहुंचेगा।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story