×

बोले गृह मंत्री- 2024 में फिर बनेगी मोदी सरकार, 300 से अधिक सीटें जीत कर दिखाएंगे

Amit Shah: उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाये हैं। इससे पहले प्रदेश में आए दिन दंगा होता था लेकिन अबन एक भी दंगा नहीं होता। उन्होंने सोनेलाल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने पिछड़ों के लिए काफी संघर्ष किया। पीछड़ों के कल्याण का काम इस सरकार में भी जारी है।

Anant Shukla
Published on: 2 July 2023 11:00 AM GMT (Updated on: 2 July 2023 11:23 AM GMT)
बोले गृह मंत्री- 2024 में फिर बनेगी मोदी सरकार, 300 से अधिक सीटें जीत कर दिखाएंगे
X
Amit Shah (Photo-Social Media)

UP: अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजदानी लखनऊ में रविवार को इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेता सामिल हुए। इस अवसर पर अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। बोले लोक सभा चुनाव 2024 में भी मोदी सरकार बनेगी। 300 से अधिक सीटें जीतकर दिखाउंगा।

इस दौरान अमित शाह ने पिछड़ों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि इस समय केन्द्र सरकार में 27 मंत्री पिछड़े वर्ग के हैं। एनडीए की सरकार में ही पहली बार सबसे अधिक आदिवासी, दलित और पिछड़े सांसद चुनाव जीतकर आए हैं। पिछड़ा वर्ग आयोग बनाकर उसे संवैदानिक मान्यता दी गई। एमबबीएस और एमडी की सीटों पर 27 फीसदी आरक्षण दिया गया। इसके अलावां गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप के आवंटन में भी पिछड़ों को 27 फिसदी आरक्षम दिया है।

गृह मंत्री अमित शाह नें विपक्षी पार्टियों-कांग्रेस, सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दल भी सत्ता में रहे लेकिन पिछड़ों को संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। पीएम मोदी ने केन्द्र में सरकार बनते ही दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के हित में कार्य किया। मोदी सरकार ने देश को सुरक्षित करने का भी कार्य किया।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था में काफी सुधार आया हैं। इससे पहले प्रदेश में आए दिन दंगा होता था लेकिन अबन एक भी दंगा नहीं होता। उन्होंने सोनेलाल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने पिछड़ों के लिए काफी संघर्ष किया। पीछड़ों के कल्याण का काम इस सरकार में भी जारी है। सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश का कायाकल्प किया जा रहा है। पीएम मोदी ने जो कहा वो कर के दिखाया। भाजपा सरकार में गरीबों को 3 करोड़ से ज्यादा आवास मिला। 10 करोड़ गरीबों के घरों में गैस सिलेंडर पहुंचाया गाया। 11 करोड़ किसानों को पीएम किसान योजना के तहत प्रतिवर्ष सीधे खाते में छह हजार रुपए दिए गए। गरीबों को फ्री राशन ममिला।

शाह ने कहा कि पहले की सरकारों में आए दिन आतंकी हमला होता था। सैनिकों को मार कर चले जाते थे। लेकन मोदी सरकार नें उरी और पुलवामा हमले के बाद बता दिया कि अब भारत में मौनीबाबा (मनमोहन सिंह) की सरकार नहीं है। भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर घर में घुसरकर आतंकियों को मारा। आज भारत का पूरे विश्व में मान बढ़ा है। सके बाद उन्होंने अपना दल (सोनलाल) के कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि 2024 मे देश में एनडीए की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story