Lucknow News: लखनऊ से हज यात्रा के लिए उड़ानें 21 से, 14 हजार से ज्यादा यात्री जाएंगे हज

Lucknow News: सऊदी एयरलाइन लखनऊ से मदीना के लिए 45 उड़ानें संचालित करेगी। लखनऊ से 11,500 यात्री हज के लिए यात्रा करेंगे, वाराणसी के 2,500 यात्री भी लखनऊ हवाई अड्डे के माध्यम से यात्रा करेंगे।

By
Published on: 19 May 2023 10:15 PM GMT
Lucknow News: लखनऊ से हज यात्रा के लिए उड़ानें 21 से, 14 हजार से ज्यादा यात्री जाएंगे हज
X
(Pic: Newstrack)

Lucknow News: यात्रियों की आराम और सुरक्षा प्रदान करते हुए चैधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रविवार, 21 मई से हज यात्रा की उड़ानों का संचालन शुरू करेगा। पहली उड़ान 298 यात्रियों को लेकर दोपहर 12 बजे लखनऊ से मदीना के लिए उड़ान भरेगी और उसी दिन दोपहर 3ः05 बजे दूसरी उड़ान भी 298 योत्रियों के साथ मदीना की ओर रवाना होगी। हज यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

हज संचालन की जानकारी साझा करते हुए, लखनऊ हवाईअड्डे के प्रवक्ता ने कहा, “इस वर्ष, 2022 की तुलना में चैधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हज यात्रियों की संख्या 154 प्रतिशत ज्यादा है। ईस वर्ष लगभग 11,500 यात्री हज के लिए रवाना होंगे। जबकी 2022 में यह संख्या 5,500 थी। इसके अलावा, वाराणसी से लगभग 2,500 यात्री भी लखनऊ आएंगे और रुगेटवे टू गुडनेस-लखनऊ हवाईअड्डे से यात्रा करेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए टर्मिनल-1 में प्रवेश के लिए एक विशेष द्वार और हज यात्रियों की अंतिम समय की औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए एक हेल्प डेस्क आवंटित किया है। यात्रियों को हज यात्रा के लिए सुरक्षित रूप से रवाना करने के लिए हवाईअड्डा सभी संबंधित हितधारकों के साथ काम कर रहा है।”
लखनऊ हवाईअड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि सीआईएसएफ, आप्रवासन और सीमा शुल्क अधिकारियों के समन्वय में एक अलग बैगेज स्क्रीनिंग सुविधा भी बनाई गई है। हम हज यात्रियों की आवाजाही के लिए राज्य हज समिति के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। टर्मिनल-1 के सुरक्षा जांच क्षेत्र में हज यात्रियों द्वारा धार्मिक गतिविधियों के लिए अलग-अलग क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं, जिसमें पुरुष और महिला तीर्थयात्रियों के लिए अलग-अलग वजू खाना और नमाज खंड शामिल हैं।

लखनऊ हवाई अड्डा 21 मई से 6 जून तक 45 हज की उड़ानों का संचालन करेगा और 14,000 से अधिक यात्री लखनऊ हवाईअड्डे से मदीना तक की यात्रा करने की उम्मीद है। हज के लिए विशेष उड़ानें सऊदी एयरलाइंस द्वारा संचालित करेगी।

Next Story