×

Lucknow Traffic: लखनऊ वाले सावधान! इन मार्गों पर लग सकता है घंटों का जाम, सुबह 8 से 11 बजे तक ट्रैफिक

Lucknow Traffic: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ इन दिनों भयंकर ट्रैफिक जाम रोज सामना करती है। लखनऊ में कई जगहों पर जाम का आलम यह है कि लोगों को कई घंटों तक जाम का सामना करना पड़ रहा है।

Jugul Kishor
Published on: 29 May 2023 8:38 AM GMT (Updated on: 29 May 2023 8:38 AM GMT)
Lucknow Traffic: लखनऊ वाले सावधान! इन मार्गों पर लग सकता है घंटों का जाम, सुबह 8 से 11 बजे तक ट्रैफिक
X
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

Lucknow Traffic: अगर आप उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहते हैं तो आपको रोज एक चीज का सामना करना पड़ता होगा। वह है ट्रैफिक जाम। लखनऊ में ट्रैफिक जाम से लोगों को सबसे ज्यादा सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम को 6 बजे से 8 बजे तक जूझना पड़ता है। आलम यह रहता है कि लोगों को आए दिन घंटो जाम में फंसना रहता है और यह एक दिन का नहीं रोज रहता है। इसलिए अगर आप अपने आफिस या फिर मंजिल तक जल्दी पहुंचना है तो आपको जल्दी ही घर से निकलना पड़ेगा। आज हम इस रिपोर्ट में आपको राजधानी लखनऊ के ऐसे ही कुछ मार्गों के बारे में बताएंगे जिन पर रोजाना जाम लगता है।

सुबह 8 बजे से 11 बजे तक लगता है जाम

चौधरी चरण सिहं (अमौसी एयपोर्ट से शहीद पथ पर लोगों को रोज सुबह 8 बजे से 11 बजे तक जाम से जूझना पड़ता है। वहीं, कानपुर की तरफ से आने वाले लोगों को भी जाम में फंसना पड़ता है। आलमबाग नहर से हजरतगंज तक हमेशा जाम रहता है। सुबह-शाम में कुछ और ज्यादा बढ़ जाता है।

शाम 6 से 8 बजे तक रहता भीषण ट्रैफिक जाम

लखनऊ में शाम के जैसे ही 6 बजते है, वैसे ही मार्गों पर ट्रैफिक जाम लगना शुरू हो जाता है और लोगों जहां एक घंटे में पहुंचना होता है, वहां पहुंचने के लिए दो घंटे का समय लग जाता है, कभी तो उससे भी ज्यादा समय लग जाता है। ट्रैफिक पुलिस भी जाम के आगे बेबस नजर आती है। यह भी होता है लोग जल्दी के चक्कर में ट्रैफिक नियमों का पालन करना ही भूल जाते हैं।

इन मार्गों पर लगता है रोज जाम

राजधानी के कई ऐसे मार्ग हैं जिन पर भारी वाहनों के निकलने के कारण जाम लगता है। इन मार्गों में, ट्रांसपोर्ट नगर, शहीद पथ कानपुर रोड, दुबग्गा तिराहा, मुंशी पुलिया, आईआईएम भिठौली तिराहा, जुनाबगंज तिराहा, अहिमा मऊ अंडरपास, पॉलीटेक्निक चौराहा, हजरतगंज चौराहा, खुर्रमनगर चौराहा, टेढ़ी पुलिया, कमता, बारहबिरवा व नादरगंज हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story