×

Lucknow Gomti Riverfront Park: बेहद ही खूबसूरत है लखनऊ में स्थित गोमती रिवरफ्रंट पार्क, जिसके पास स्थित है कई आकर्षक

Lucknow Gomti Riverfront Park: जहां ऐतिहासिक जगह तो है ही इसके साथ ही यहां स्थित गोमती नदी के किनारे पर करीब 2 किमी तक के क्षेत्र में फैला गोमती रिवरफ्रंट पार्क भी बेहद ही शानदार जगह है।

Kajal Sharma
Published on: 28 May 2023 4:31 PM GMT
Lucknow Gomti Riverfront Park: बेहद ही खूबसूरत है लखनऊ में स्थित गोमती रिवरफ्रंट पार्क, जिसके पास स्थित है कई आकर्षक
X
Lucknow Gomti Riverfront Park (Image Description)

Lucknow Gomti Riverfront Park: उत्तर प्रदेश का लखनऊ शहर कई शानदार चीजों के लिए जाना जाता है। जहां ऐतिहासिक जगह तो है ही इसके साथ ही यहां स्थित गोमती नदी के किनारे पर करीब 2 किमी तक के क्षेत्र में फैला गोमती रिवरफ्रंट पार्क भी बेहद ही शानदार जगह है। जिसका उद्घाटन साल 2016 में अक्टूबर के महीने में किया गया था। उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे श्री अखिलेश यादव ने प्रदेश को यह सौगात दी थी।

आकर्षक है लखनऊ का गोमती रिवरफ्रंट पार्क

बेहद ही आकर्षक है गोमती रिवरफ्रंट पार्क

गोमती रिवरफ्रंट पार्क उत्तर प्रदेश की जीवन रेखा मानी जाने वाली गोमती नदी के संरक्षण और विकास की चिंता को देखते हुए इस रिवरफ्रंट पार्क का निर्माण किया गया था। जिसमें प्रमुख आकर्षण संगीतमय फव्वारा है स्थित है। जो काफी विशाल भी है यह संगीतमय फव्वारा नदी के दोनों किनारों से देखा जा सकता है। यह पार्क शांतिपूर्ण व्यक्तियों और दोस्तों के साथ घूमने के लिए शानदार हैंगआउट स्थान है।

गोमती रिवरफ्रंट पार्क में वास्तुकला

हरियाली से घिरा यह पार्क 2 किमी से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां की प्रकृति बहुत अच्छी है जो आपको बहुत ही मनभावन महसूस कराती है। इस पार्क की खूबसूरती किसी को भी मोहक करने के लिए काफी है।

गोमती रिवरफ्रंट पार्क के रोचक तथ्य

  • गोमती रिवरफ्रंट में कई बड़े लैंडस्केप हैं।
  • गोमती रिवरफ्रंट में कई जगहों पर रंगीन फव्वारे लगे हुए हैं।
  • शाम के बाद यह रंगीन फव्वारे इस पार्क की सुंदरता को और भी बढ़ाते हैं।
  • पार्क में हरियाली के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
  • इस पार्क में कई तरह के पेड़ लगे हुए हैं, जहां से पक्षियों की चहचहाहट सुनाई देती है।

पार्क के आसपास फेमस जगह

  • Chakra tirth temple
  • Marine drive
  • Butler palace
  • Ambedkar memorial park
  • State museum

कैसे पहुंचे गोमती रिवरफ्रंट पार्क

मेट्रो द्वारा- गोमती रिवरफ्रंट पार्क का निकटतम मेट्रो स्टेशन लेखराज मार्केट मेट्रो स्टेशन है जो 2 किमी की दूरी पर है। यहां से आप ऑटो या रिक्शा लेकर यहां तक पहुंच सकते हैं।

रेल द्वारा- गोमती रिवरफ्रंट पार्क का निकटतम रेलवे स्टेशन बादशाहनगर रेलवे स्टेशन है जो यहां से 2 किमी की दूरी पर है जहां आपको कई सुविधाएं मिलेंगी जिससे आप आराम से यहां आ सकते हैं।

सड़क मार्ग द्वारा- पार्क से कई बसें, ऑटो या रिक्शा चलते हैं, आप अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story